Categories: CrimeFaridabad

पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को फरीदाबाद पुलिस ने धर पकड़ा

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फरमान, अजहरूद्दीन तथा तालीम का नाम शामिल है। तीनों आरोपी फरीदाबाद के खंदावली गांव रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ लड़ाई झगड़ा, मारपीट तथा छीना झपटी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों ने अपने 12 अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने पड़ोसियों के साथ मारपीट की थी।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता तब्बसुम ने बताया कि आरोपी उनके पड़ोसी हैं तथा आरोपी उनके घर के आगे अपनी गाय भैंस बांधते हैं। पीड़िता ने जब उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया तो उनकी बहसबाजी हो गई। इसके पश्चात पीड़िता अपना मकान बना रही थी जिसमें मकान के छज्जे को लेकर उनका फिर से झगड़ा हो गया। इस तरह धीरे-धीरे करके यह झगड़ा बढ़ता गया जिसकी वजह से दिनांक 4 अप्रैल को आरोपी फरमान ने अपने 15 अन्य साथियों जिसमे आरोपी अजरुदीन, तालीम, कादिर, शहजाद, हामिद, जफरुद्दीन, हुक्मद्दीन, कमरुद्दीन, फकरुद्दीन, जाकिर, आसिफ, वसीम, शमीम, मोइन तथा जाहिद के साथ मिलकर पीड़िता के घर में घुस गए और लाठी-डंडों के साथ पीड़िता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

पीड़िता ने बताया कि मारपीट करने के पश्चात आरोपी उनके घर से ₹35000 तथा सोने की चेन छीनकर ले गए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की गई। पुलिस टीम ने कल गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खंदावली मोड़ से इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago