Categories: Uncategorized

फिर से बढ़ सकती है LPG cylinder की कीमतें, जानिए कितने रुपए तक हो सकता है इजाफा

जैसा कि आपको पता ही है कि महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिससे आम लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। इसी बीच एक और महत्वपूर्ण खबर हम आपके लिए लेकर आए हैं। आपको बता दें,  फिर से महंगाई ने अपना जोरदार झटका लोगों को दिया है। बता दे,  आने वाले दिनों में एलपीजी सिलेंडर के दामों में ₹100 तक का इजाफा हो सकता है।  इसके दाम को सुनकर हर कोई आश्चर्य में पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार,  अप्रैल महीने में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई करने वाली कंपनियों ₹131 तक बढ़ा सकती हैं। यह कीमत गैस सप्लाई एजेंसी दो बार में बढ़ाएगी। ऐसे में अगर आपने अभी तक एलपीजी सिलेंडर के लिए बुकिंग नहीं की है तो तुरंत बुकिंग करें। नहीं तो,  आपको महंगे दामों में एलपीजी सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।

जैसा की आप सभी को पता ही है कि,  विधानसभा चुनावों के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बीते दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनियों ने इसकी कीमतों में ₹50 का इजाफा किया था।

वही एक बार फिर से इस गैस सिलेंडर पर ₹131 की बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी तक इन कीमतों के  बढ़ने को लेकर गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों की ओर से कोई  घोषणा नहीं की गई है।

मालूम हो की LPG गैस सिलेंडर 14 किलो के डोमेस्टिक कैलेंडर के साथ मिलता है। साथ ही 5 किलो का डॉमेस्टिक सिलेंडर भी बाजार में उपलब्ध है। वहीं, बीते दिनों गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों ने कम कम्पोजिट गैस सिलेंडर की मार्केट में उतारा है।

यह कम्पोजिट गैस सिलेंडर 10 किलो ग्राम व 5 किलोग्राम के साथ मार्केट में उपलब्ध है। कम्पोजिट गैस सिलेंडर कई मायने में लोहे के सिलेंडर से बेहतर है। यह उठाने में काफी आसान है। साथ ही इसमें बाहर से अंदर की गैस को देखा जा सकता है। ऐसे में गैस कटिंग की संभावनाएं कम होती हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago