Categories: CrimeFaridabad

युवक ने बनाया धोखाधड़ी का सॉलिड प्लान, फ़रीदाबाद पुलिस ने फेरा उसके इरादों पर पानी ,

डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादियान के द्वारा शहर में अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने आरोपी को सोने की नकली ज्वैलरी देकर आई.आई.एफ.एल फाइनेंस लिमिटेड के साथ ठगी की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अमित राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव बढ़गर का रहने वाला है।

आरोपी 7 अप्रैल को नकली सोना लेकर आई.आई.एफ.एल फाइनेंस लिमिटेड एनआईटी फरीदाबाद के कार्यालय में पहुंचा। आरोपी ने वहां ब्रांच मैनेजर से गोल्ड लोन लेने के संबंध में पूछा। आरोपी ने अपने पास 40 ग्राम सोना उसकी पत्नी का सोना होने की बात कही। जिसे वह गिरवी रखना चाहता है। ब्रांच मैनेजर ने आरोपी उसका आधार कार्ड मांगा। ब्रांच मैनेजर ने आधार कार्ड को ऑनलाइन चेक करने पर पाया की आधार कार्ड नकली है।

ब्रांच मैनेजर को उस व्यक्ति पर शक हुआ। ब्रांच मैनेजर ने आरोपी से पूछा कि यह गोल्ड नकली तो नहीं है शख्स यह सुनकर घबरा गया और ब्रांच मैनेजर से कहा कि वह खाना खा कर आता है। आप गोल्ड को चेक करवा लो उसके बाद शख़्स दोबारा कार्यालय में वापस नहीं आया। ब्रांच मैनेजर ने इसकी सूचना थाना एनआईटी दी जिसपर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। मुकदमें की तफ्तीश क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम को मिली जिसपर कार्रवाई करते हुए क्राइम टीम ने आरोपी के बारे में वारदात के समय की सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से नकली आधार कार्ड और आर्टिफिशियल ज्वैलरी बरामद कर की गई है।

पूछताछ में सामने आया की आरोपी जुआ खेलता है। जिसके कारण उसपर कर्ज हो गया है। जिसके लिए उसने नकली ज्वैलरी से ठगी करने का प्लान बनाया । आरोपी ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी को फेरी करने वालें से 5000/- रुपए में नकली ज्वैलरी खरीदी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago