Categories: EducationFaridabad

फ़रीदाबाद में स्कूली बच्चो के बीच पहुंचे जिला उपायुक्त,पढ़ाई और जीवन को लेकर की खास बातचीत

जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने आज सेक्टर 55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्तिथ अध्यापकों और बच्चों के साथ शिक्षा को लेकर बातचीत की। उन्होंने वहां मौजूद अध्यापकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा विश्व इस समय कोरोना जैसी आपातकाल स्थिति का सामना कर रहा है। कोरोना काल के समय जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा था। उस समय भी बच्चों की पढ़ाई में कोई अड़चन ना आए, सरकार ने उसके लिए भी व्यापक प्रबंध किए। अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

जिसके चलते अब सभी स्कूलों को खोल दिया गया है। उन्होंने सबसे पहले तो वहां उपस्तिथ टीचरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि टीचर भी कोरोना योद्धा से कम नहीं हैं। उन्होंने भी आपातकाल में अपने फर्ज को निभाया है। बच्चों की पढ़ाई का नुक्सान न हो, इसके चलते काफी मेहनत की। उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी और अब जब स्कूल खुल गए हैं तो बच्चों को और अधिक मेहनत कराएं ताकि ऑनलाइन पढ़ाई में जो भी थोड़ी-बहुत कमी रह गई हैं, उनको दूर किया जा सके।



उन्होंने बच्चों के साथ सवाल-जवाब किए और बच्चों को प्रोत्साहित किया की पढ़ाई की तरफ अब अपना पूरा ध्यान दें। उन्होंने बच्चों से कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के अवसर को बेकार न जाने दें। यह शिक्षा ही जीवन भर काम आएगी। माता-पिता भी अपने बच्चों को केवल पैसे से सुविधाएं देने की कोशिश ना करें, बल्कि साथ बैठकर संस्कारों को उनके जीवन में दें। उन्होंने बच्चों को योगा करने के लिए प्रेरित भी किया। उपायुक्त ने कहा कि शरीर स्वस्थ होगा, तभी पढ़ाई में भी आप सभी का मन लगेगा। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी भाग लें।

अपना पढ़ाई करने और खेलने का समय तय करें। उन्होंने बच्चों को कहा कि आज कल बच्चे मोबाइल फ़ोन पर काफी समय व्यतीत करते हैं। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। इसके उपरान्त उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने गोछी तहसील और पॉलिटेक्निक का भी निरिक्षण किया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago