फ़रीदाबाद में खुले मेन होल के ढक्कनों से परेशान हुआ पुलिस प्रशासन, निगम आयुक्त को लिखा पत्र

जैसा की आप सभी जानते है जब भी आम जानता को कोई दिक्कत होती है या वह किसी मुसीबत में होता है तो वह cm विंडो या पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाता है मगर पहली बार फरीदाबाद में ऐसा हुआ है की पुलिस ने परेशान होकर अपनी आवाज निगम आयुक्त के सामने रखी है। फ़रीदाबाद में जगह-जगह खुले मेन होल के ढक्कनों से आम जनता तो परेशान है ही परंतु अब पुलिस को भी इन ढक्कनों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जगह जगह खुले मेन होल के ढक्कनों के कारण आए दिन लोगो को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। कई लोगो के लिए तो ये ढक्कन जानलेवा भी साबित हो रहे है। इन ढक्कनों से आमजन तो परेशान है ही परंतु पशु भी इन होल में गिरकर अपनी जान गवा रहे है। हाल ही मेन होल का ढक्कन खुला होने के कारण दिल्ली के एक युवक की गिरकर मौत हो गई। इसके अलावा आए दिन बेजुबान पशुओं के गिरने को खबरे तो सुनने को मिलती ही रहती है। इन खुले मेन होल की वजह से आम जनता को जान और माल का खतरा बना रहता है। जिस कारण पुलिस भी परेशान है।

इन्ही घटनाओं के कारण और लोगो की परेशानियों के निवारण हेतु फरीदाबाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव को पत्र लिखकर मेन होल के ढक्कन की समस्या का जल्द से जल्द निवारण हेतु अनुरोध किया। उन्होंने इस पत्र में लिखा की कैसे इन खुले ढक्कनों के कारण लोगो को जान और माल का खतरा हो रहा है। आए दिन लोगो की जाने जा रही है। बेजुबान पशु भी इन खुले ढक्कनों का शिकार हो रहे है। अंत में उन्होंने निगम आयुक्त से अनुरोध किया की जल्द से जल्द इन मेन होल पर ढक्कन लगाए जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो सके।

पुलिस आयुक्त के इस पत्र के बाद नगर निगम से यह उम्मीद की जा रही है की अब जल्द से जल्द इस विषय पर वह अपनी कार्यवाही करेगा और जगह-जगह खुले मेन होल में ढक्कन लगाने का काम तेजी से शुरू करेगा ताकि आने वाले समय में लोग जानलेवा हादसे का शिकार होने से बच सके।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago