
डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादियान के द्वारा शहर में अपराध में संलिप्त अपराधियों कि धर-पकड़ के लिए दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गोविन्द फरीदाबाद के खेडी गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बीपीटीपी के एरिया से गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी की तलाशी के बाद आरोपी स 760 ग्राम गांजा पत्ती बरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ सामने आया की मजदूरी का काम करता है। आरोपी ने ज्यादा पैसे कमाने के लालच मे आकर गांजा बेचने का काम करने लगा था। आरोपी गांजा पत्ती की छोटी-छोटी पूडिया बनाकर बेचने लगा। आरोपी गांजे को दिल्ली से कम पैसे में लेकर आता था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…