Categories: FaridabadTrending

फरीदाबाद: मौत को निमंत्रण दे रहे शहर के खुले मैनहोल, भारत अशोक अरोड़ा ने निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद, 13 अप्रैल। शहर में सीवरेज के मैनहोल लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं और 3 दिन पूर्व ही शहर में एक 28 वर्षीय युवक हरीश उर्फ हन्नी सीवरेज के मैनहोल में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मैनहोल के चलते शहर में हो रहे हादसों एवं दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और शहर के वार्ड नं. 13 में ही 15 ऐसी जगहों को चिन्ह्ति किया है, जहां सीवर के मैनहोल ढक्कन नहीं लगे हुए हैं। उनकी फोटोग्राफ पते सहित लगाकर निगमायुक्त को सौंपे और तुरंत प्रभाव से इन सीवरेज के मैनहोल को बंद करवाने की अपील की, ताकि किसी अन्य व्यक्ति या बच्चे को अपनी जान से हाथ न धोना पड़े।

भारत अरोड़ा ने कहा कि वो पूरे फरीदाबाद में सीवरेज के मैनहोल के चलते हो रहे हादसों को लेकर चिंतित है और अभी उन्होंने वार्ड 13 में ही 15 ऐसी जगह चिन्ह्ति की हैं, जहां पर सीवरेज के ढक्कन नहीं लगे हैं।

उन्होंने निगमायुक्त से अपील की, कि सीवरेज की इस समस्या को गंभीरता से लें और लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्ती से कार्यवाही करें। क्योंकि इनकी छोटी सी लापरवाही से किसी की भी जान चली जाती है।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से निगमायुक्त से अपील की, कि इन सीवरेज ढक्कनों को बंद कराया जाए। भारत अरोड़ा ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ नगर निगम में 200 करोड़ से अधिक का घोटाला हो जाता है, वहीं सीवरेज के ढक्कन नगर निगम में उपलब्ध नहीं हो पाते।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने उनकी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण आश्वासन दिया कि ये समस्या उनकी ही नहीं, अपितु हमारी भी है और इस पर हम गंभीरता से काम करेंगे।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरे शहर में उन जगहों को चिन्ह्ति कर उनको बंद करवाने का आश्वासन दिया, जिनसे हादसे होने की संभावना बनी रहती है। इस मौके पर उनके साथ विशेष रूप से सन्नी वासुदेव, हरीश, खुशीराम व‌ संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago