Categories: Faridabad

फ़रीदाबाद के व्यापारी जल्द ही ले सकेंगे चैन की सांस, दुकानों से संबंधित सभी समस्याओं का जल्द होगा निवारण

फरीदाबाद शहर में व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए आज एक बैठक का आयोजन सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में बडखल की विधायक सीमा त्रिखा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विधायक सीमा त्रिखा के समक्ष हरियाणा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से व्यापारियों की दुकानों से संबंधित दुकानों को फ्री होल्ड करने तथा किराया बढ़ाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा शहर की विभिन्न मार्केटों से आए हुए व्यापारी नेताओं से सुझाव लिए तथा इन सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र अतिशीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार हर वर्ग की हितैषी सरकार है और भाजपा सरकार में व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समक्ष रखेंगी तथा उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि वे व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करेंगे। बैठक में उपस्थित फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने सभी व्यापारी नेताओं की समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना उनका समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया।



बैठक में मुख्य रूप से व्यापारी कल्याण बोर्ड फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, प्रेम खट्टर (प्रधान बल्लभगढ़ मार्केट), राम जुनेजा (प्रधान हरियाणा व्यापार मंडल जिला फरीदाबाद), विनोद आहूजा (प्रधान मार्केट नंबर 1), पवन भाटिया (महासचिव), सागर दुआ (प्रधान बाटा चौक मार्केट), देवेंद्र रतड़ा (प्रधान तिकोना पार्क मार्केट), वासुदेव अरोड़ा (प्रधान सेक्टर 7-10 मार्केट), महेंद्र गंभीर, गौरव भाटिया तथा जतिंदर पाल आदि मौजूद रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago