Categories: FaridabadPolitics

फरीदाबाद के विधायक से मिली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के विषय में की चर्चा


एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। गांधी के आवास 10 जनपथ पर आयोजित इस मुलाकात में हरियाणा व देश के राजनैतिक हालात पर चर्चा हुई। हरियाणा में कांग्रेस को और मजबूत कैसे किया जाए इसपर भी विस्तार से बातचीत की गई। मुलाकात के बारे में चर्चा करते हुए विधायक नीरज शर्मा ने प्रसन्नता जताई कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सिले वस्त्र और जूते त्यागने का जो अभियान उन्होंने छेड़ रखा है, सोनिया गांधी उंसके विषय में पहले से जानती थीं और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ इस लड़ाई के लिए उन्होंने नीरज शर्मा को बधाई भी दी

नीरज शर्मा ने उन्हें विस्तार से अपने ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के विषय में बताया। इन ढाई सालों में चाहे वह जेसीबी के बाहर बैठकर कर्मचारियों की छटनी के खिलाफ़ संघर्ष करना रहा हो या फिर कटे हाथ वाले मजदूरों को न्याय दिलाना, या फिर गंदे पानी के हरे समंदर से निजात दिलवाना, फ्लैट छोड़ एमएलए होस्टल में कमरा लेना, सरकारी बस से सफ़र आदि पर भी चर्चा हुई। श्री शर्मा ने राम कथा वाचन व कोरोना काल में खिचड़ी वितरण की भी जानकारी दी। नीरज शर्मा ने गांधी को टीम पंडितजी का पटका पहना कर सम्मानित भी किया। गांधी ने विधायक शर्मा के कार्य की प्रशंसा की और उन्हें शाबासी भी दी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago