Categories: IndiaPolitics

अब समृद्ध हो रहा है हरियाणा का किसान,मंडियों में फसलों की हो रही है बेहतर बिक्री

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेशभर में एक अप्रैल से शुरू हुई रबी फसल सीजन की खरीद प्रक्रिया बेहतर ढंग से मंडियों में निरंतर जारी है। राज्य सरकार ने किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए तमाम व्यापक व्यवस्था मंडियों में की हैं और इसीलिए आज विपक्षी नेता मंडियों की व्यवस्था पर कोई सवाल नहीं उठा पा रहे हैं। मंगलवार को डिप्टी सीएम पंचकुला में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।



उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मंडियों में एक अप्रैल से बेहतर व्यवस्था के साथ फसलों की खरीद हो रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार तक मंडियों में 11 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं आया है और इसमें से चार लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं गोदामों में पहुंचा दिया गया है। दुष्यंत चौटाला ने किसानों की फसल भुगतान प्रक्रिया पर भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने दो हजार से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधा भुगतान कर दिया है और इसी तरह बाकी किसानों का भी भुगतान किया जाएगा।



दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार रबी फसलों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद रही है और सरकार का प्रयास है कि किसान समृद्ध बने और इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में परेशान होना पड़ता और फसल बेचने के इंतजार में रातभर किसान मंडियों में सोते थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago