Categories: HealthIndia

भारत में कोरोना रिकवरी रेट पूरे विश्व मे हुआ सबसे ज़्यादा ? लेकिन हरियाणा के मामलो मे आया बड़ा उछाल

कोरोना महामारी ने लग भग पूरे देश को ग्रस्त कर रखा है। जहाँ एक तरफ पूरे देश मे कोरोना मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है वही दूसरी तरफ भारत का पूरे विश्व मे सबसे अच्छा रिकवरी रेट है।

डॉक्टर्स के अनुसार जुलाई के दूसरे सप्ताह मे ठीक होने वाले लोगो की संख्या मे वृद्धि होगी और पूरी स्थिति मे तेज़ी से सुधार होगा। रविवार को स्वाथ्य मंत्रालय ने बताया है कि “21 राज्य/ केंद्रीय शासित प्रदेश का कोरोना रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से अच्छा है जो कि 60.77 %+ हैं।

भारत में कोरोना रिकवरी रेट पूरे विश्व मे हुआ सबसे ज़्यादा ? लेकिन हरियाणा के मामलो मे आया बड़ा उछाल

भारत ने कोरोना मामलो मे रूस को छोड़ा पीछे

रिववार को भारत ने कोरोना मामलो मे रूस को पीछे छोड़ दिया और पूरे विश्व मे कोरोना वायरस द्वारा तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना। हाल ही मे कोरोना के नए मामलो ने पूरे देश मे कुल 6,97,413 मामले पहोचा दिए है और वही मृत्यु के आंकड़े 19,693 है।

शुभ संकेत

इतने सारे मामले होने के बाद भी भारत का रिकवरी रेट पूरे विश्व मे सबसे अच्छा है और इस समय 60.85% हैं जिसका मतलब 6,97,413 मामलो मे से 4,24,433 ठीक हो चुके है।

कोविड मामलो मे बढ़ाव के बावजूद हरियाणा कोविड रिकवरी रेट मे आगे

हालांकि हरियाणा ने पिछले महीनो मे कोविड मामलो का बढ़ाव देखा हैं, पर डेटा के मुताबिक पूरे राज्य ने बहुत अच्छा रिकवरी रेट रिकॉर्ड किया है। जुलाई मे प्रदेश का औसत रिकवरी (प्रतिदिन के हिसाब से) रेट 594 लोग हैं।

हरियाणा का रिकवरी रेट 76.1% जो अपने पड़ोसी राज्यो मे सबसे ज़्यादा है। इसका मतलब हरियाणा मे हर 100 कोविड मरीजो मे से लग-भग 76 ठीक होजाते है। वही पंजाब और हिमाचल प्रदेश का रिकवरी रेट 70.15% और 68.22% है।

3 महीने के अंतराल मे हरियाणा मे सिर्फ 1,089 लोग ठीक हुए थे और पूरे जून और जुलाई के 4 दिनों के साथ, हरियाणा मे अब तक 11,896 लोग रिकवर होगए है। रिकवरी रेट का औसत प्रतिदिन 340 लोगो का आ रहा है। 5 जुलाई को सबसे ज़्यादा रिकवर्ड मामले सामने आए थे जब 687 लोग एक ही दिन मे डिस्चार्ज कर दिए गए थे।

Written by- Harsh Datt

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

20 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago