Categories: Faridabad

टैक्स दें व्यापारी उस पर नाले की बदबू की ज़िम्मेदारी , प्रशासन मौन व्यापारी पूछे बदबू का जिम्मेदार कौन

फरीदाबाद में जगह-जगह आपको सीवर के ढक्कन खुले हुए मिल जायेंगे। जिससे फरीदाबाद में गंदगी और पानी का प्रभाव बहुत बड़ा रहता है। काफी लोगों को आने-जाने में समस्याएं होती हैं बार-बार नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाता।लोग काफी परेशान होते हैं पर ऐसी गंदगी में उन्हें लगातार आना जाना पड़ता है।


ऐसे ही बात कर एक जगह की जहां पर सीवर की वजह से गंदा पानी लगातार भरा रहता है और लोगों को काफी समस्या होती है। लोग कहीं आ जा नहीं सकते।सेक्टर 24 औद्योगिक क्षेत्र में सिविल लाइन के निर्माण कार्य को लेकर उद्योगपति ने सवाल उठाए हैं।
साथ ही ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की आवाज बुलंद की है।उद्योगपतियों ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है कि काम सही तरीके से नहीं हो रहा है।

सड़कों पर इधर-उधर मिट्टी जमा है। जो वायु प्रदूषण का कारण बन रही है। आते जाते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लान नंबर 108 तथा 115 के आसपास कई जगह सीवर का पानी जमा है। सीवर के पाइप लाइन डालने के काम में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।लगभग 1 महीने पहले सेक्टर में सिविल लाइन डाली जाने का काम शुरू किया गया था। ठेकेदार की ओर से काम संतोषजनक नहीं हो रहा था।


इस कारण 4 अप्रैल को फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने बैठक बुलाई थी। बैठक के अधीक्षण अभियंता राजीव शर्मा कार्यकारी अभियंता मनोज सैनी तथा ठेकेदार के साथ उद्योगपति सुनील गुलाटी, हरी राम गुप्ता, रमेश तथा राजकुमार मौजूद रहे।उद्योगपतियों ने काम में सुधार लाने पर जोर दिया था मगर अब तक ध्यान नहीं दिया गया था।


कई उद्योगपतियों ने बताया कि सीवर लाइन डालते समय गड्ढे की खुदाई करके पहले बेस तैयार किया जाता है। ताकि बाद में अगर कभी बारिश हो तो कोई दिक्कत ना हो मगर दिखने में आ रहा हैकि गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


वहीं निर्वतमान उपमहापौर मन मोहन गर्ग ने बताया सेक्टर 24 औद्योगिक क्षेत्र की हालत ठीक नहीं है। दिन भर सड़कों पर मिट्टी होती रहती है।मैंने एचएसवीपी के प्रशासन जितेंद्र दहिया से इस बारे में शिकायत भी की है।ऐसे ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए।

जो गुणवत्ता के लिहाज से सही काम नहीं कर रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता एचएसवीपी द्वारा बताया गया कि ऐसी शिकायत आई थी कि सिविल लाइन का कार्य सही नहीं हो रहा है। एक-दो दिन में औद्योगिक क्षेत्र में टीम को भेजा जाएगा कमियों को दूर कर आ जाएगा। उद्योगपतियों के अनुसार ही कार्य कराया जाएगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago