Categories: Faridabad

फ़रीदाबाद में जल्द होंगी सड़के चौड़ी, सड़को के बीच आने वाले हटाए जाएंगे सभी बिजली के खंभे

आमजनों की समस्याओं के समाधान व सुरक्षा के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रतिबद्ध है। आमतौर पर देखा गया है कि सड़कों के निर्माण या चौड़ीकरण के कारण बिजली के खंभे सड़क के बीच में आ जाते हैं। सड़क निर्माण करने वाली सरकारी अथवा निजी एजेंसियों द्वारा इन खंभों को स्थानांतरित करने में अक्सर देरी हो जाती है, जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सड़कों के निर्माण या चौड़ीकरण के कारण सड़क के बीच आने वाले ऐसे बिजली के खंभों को 30 अप्रैल, 2022 तक स्वयं स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक पी. सी. मीणा ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि खंभों के स्थानांतरण में आने वाली लागत के बारे में सड़क निर्माण करने वाली सरकारी अथवा निजी एजेंसियों को नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि ऐसी सरकारी अथवा निजी एजेंसियां खंभों को स्थानांतरित करने में आने वाली लागत को बिजली निगम के पास जमा नहीं करवाती हैं, तो दो महीने बाद बिजली निगम द्वारा इस लागत को उनके बिजली बिल में जोड़कर भेज दिया जाएगा। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि वर्तमान में अनेकों सड़कों के चौड़ीकरण के निर्माण कार्य चल हो रहे हैं और उन सभी सड़कों के बीच में आने वाले खंभों को शीघ्र ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago