कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में चल रहा आंदोलन रफ्तार पकड़ने लगा है सोमवार को कई मजदूर नेताओं के जुड़ने से इस आंदोलन को बल मिला है वीनस कंपनी के पूर्व प्रधान रामकिशोर और संजय मौर्य इंकलाबी मजदूर केंद्र ने आकर आज राम कथा के दौरान विधायक नीरज शर्मा को अपना समर्थन दिया
और उन के माध्यम से मजदूरों की इस लड़ाई को और तेज़ करने का भरोसा दिलवाया।
सोमवार को रामकथा के 19वें दिन मजदूर नेताओं ने जेसीबी के गेट पर सेक्टर 58 में कर्मचारियों की छंटनी के विरोध चल रही विधायक नीरज शर्मा की रामकथा को अपना समर्थन दिया।

रामकिशोर वीनस कंपनी में वर्ष 1988 से 2003 तक प्रधान रहे हैं। रामकिशोर ने कहा कि मजदूरों की लड़ाई पहले भी लड़ी जाती रही है लेकिन अब इस लड़ाई में विधायक नीरज शर्मा का सहयोग है इसलिए पूरी उम्मीद है कि इस लड़ाई में जीत ज़रूर मिलेगी।
इंकलाबी मजदूर केंद्र से संजय मौर्य ने कहा कि रामायण से अगर काम नहीं चलता तो महाभारत करनी पड़ेगी। जिसके मजदूर साथियों को तैयार रहना चाहिए।
विधायक नीरज शर्मा ने सभी साथियों को भरोसा दिलाया की उनकी नौकरी इन कंपनियों को वापस करनी पड़ेगी। इस अवसर पर संजय मौर्य, संदीप कुमार, लावनिश भारद्वाज सारण, अनीश पाल, सतीश चोपड़ा,सुभाष पांचाल, केशव दत्त आदि उपस्थित रहे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…