विधायक राजेश नागर ने जनता से किया विकास का वादा, फ़रीदाबाद के इस क्षेत्र की हल करेंगे सभी समस्याएं

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर का अगवानपुर से सटी साईंधाम कॉलोनी में जोरदार स्वागत किया गया। यहां स्थानीय जनता विधायक से मिलकर बड़ी प्रसन्न नजर आई। लोगों ने कहा कि वह विधायक राजेश नागर की सादगी से बड़े प्रसन्न हैं। विधायक ने भी स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं जानीं और अनेक समस्याओं का मौके पर ही निवारण करने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में बिजली संसाधनों में सुधारने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिजली निगम ने सभी योजनाओं को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सडक़ों को जल्द बनाने की बात कही।



विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सडक़, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष परिवर्तन हो रहे हैं। हम इसके लिए दिन रात प्रयासरत हैं जिसके अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे हैं। अभी हमने अधिकारियों के साथ मेराथन मीटिंग की हैं, जिनमें जल्द से जल्द विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाने की बात कही गई है। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से अब हमारे क्षेत्र में जो अधिकारी काम नहीं करेगा, वो नपेगा। हम जनता को परेशान करने वाले किसी अधिकारी को अपने क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं करेंगे।



विधायक नागर ने कहा कि अभी कोई चुनाव नहीं हैं, मैं चुनाव की वजह से आपके बीच नहीं आया हूं। कोरोना काल के कारण काफी क्षेत्रों में लोगों से मिलना नहीं हो सका था, जिसको अब पूरा किया जा रहा है। नागर ने दोहराया कि वह विकास कार्यों को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं और आपको जल्द ही अनेक सौगातें अपने क्षेत्र में देखने को मिलेंगीं। विधायक नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हमारे क्षेत्र की अनेक मांगों को मान लिया है और इन पर जल्द ही काम शुरू होगा।

अगली बार जब हम मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने बुलाएंगे तो इसी क्षेत्र में बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल हरियाणा के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो सभी 90 विधानसभाओं को एक नजर से देखते हैं और उनमें समान विकास कराने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर लाल मिश्रा, पूर्व निगम पार्षद राजेश तंवर, भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा, सुधीर नागर, वासुदेव भारद्वाज, उत्कर्ष गर्ग, कुलदीप गुप्ता, रजनीश राठौर, देवेंद्र अलग, शीशराम अवाना, सुमन्त चन्देल, साहू प्रधान, सहीराम, बलेश्वर, पप्पू प्रधान, रामप्रसाद, शीतल शर्मा, रवि आदि अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago