Categories: Faridabad

फरीदबाद नहर पार के लोगो को नहीं मिल पाएगी पानी की किल्लत से आजादी, ये है बड़ी वजह

यदि पानी ना होगा तो जीवन कितना कष्टदायक हो जाता है इसका अंदाजा हम सभी लगा सकते है यदि 1 दिन बिना पानी के रहना पड़े तो कितना मुश्किल हो जाता है लेकिन फरीदाबाद शहर में कुछ ऐसे भी लोग है जो बिना पानी के परेशान हो रहे है पानी की समस्या को दूर करने के लिए अमरूत योजना को लाया गया था

परन्तु नहर पार के क्षेत्रों की दर्जनों कालोनियों के लोगों को अभी पेयजल किल्लत से राहत मिलने में वक्त लगेगा। इन क्षेत्रों में केंद्र की अमरुत योजना के तहत शुरू किया गया काम लगभग पांच महीने से रुका हुआ है। इससे यह लगता है की यह गर्मी का सीजन इन लोगो के लिए कास्थदायक ही होगा

बताया जा रहा है कि दो ठेकेदारों के बीच विवाद के चलते यह काम रुका हुआ है। हालांकि नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि पाइप लाइन डालने और बूस्टर बनाने का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी अन्य संयंत्र लगने के बाद रेनीवेल का पानी इन बूस्टर तक पहुंचाया जाएगा। चार वर्ष पहले शुरू हुआ था काम

इस योजना के तहत फरीदाबाद के तीगांव की कई कॉलोनियों में लाइन डालने का काम शुरू किया गया था जिसमे सरस्वती कालोनी, नंबरदार कालोनी, सूर्य नगर, सूर्य विहार, शिव कालोनी, श्याम कालोनी, भट्टा कालोनी, दीपावली कालोनी, कृष्णा कालोनी, बसंतपुर, छज्जन नगर, पल्ला-बसंतपुर रोड पर पानी की पाइप लाइनें डाली गई हैं।

यह बडी आबादी वाला ईलाका है। साथ ही पल्ला-बसंतपुर रोड, अगवानपुर तथा ओम एन्क्लेव में बूस्टर बनवाया गया है। कई जगह पाइपलाइनों को अभी कवर नहीं किया गया है। मोटरों को स्थापित करने के बाद यहां रेनीवेल से पानी की आपूर्ति की जाएगी। बूस्टर से विभिन्न क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। पर अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ है

नगर निगम अधीक्षण अभियंता ओम बीर सिंह ने कहा की अमरुत योजना के तहत पेयजल लाइनों के काम पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जिस कंपनी को यहां काम दिया गया था, उस कंपनी ने आगे यही काम अन्य ठेकेदार को सौंप दिया। उनके आपसी विवाद के चलते काम रुक गया है। ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किए जाने पर विचार कर रहे हैं। काम की समीक्षा की जा रही है। कोशिश कर रहे हैं कि जल्द ही काम को गति दी जाए।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago