Categories: FaridabadGovernment

फ़रीदाबाद के इस पुलिस इंस्पेक्टर ने सुलझाई 50 लाख के लूट की गुत्थी, हरियाणा सरकार ने किया सम्मानित

50 लाख की लूट के मामले को सुलझाने वाले इंस्पेक्टर भारतेंदु और एएसआई मकसूद खान को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया सम्मानित

स्टील मोगर्स सेक्टर 25 से पिछले दिनों हुए करीब 50 लाख की लूट के मामले को सुलझाने वाले सेक्टर 58 के इंस्पेक्टर भारतेंदु और ASI मकसूद खान को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उद्योगपति योगेश गुप्ता मौजूद रहे। योगेश गुप्ता ने दोनों मंत्रियों का उनकी कंपनी पहुँचने पर स्वागत लिया और मंत्रियों द्वारा व पुलिस प्रशासन द्वारा की गई मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिलाया कि केंद्र व हरियाणा की सरकार आम आदमी के साथ साथ सभी व्यापारी और उद्योगपतियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रखती है उन्होंने कहा कि आज उद्योग नगरी में करोड़ों के विकास कार्य चले हुए है आने वाले समय में फरीदाबाद उद्योग जगत को नए पंख लगेंगे और फरीदाबाद उद्योग नगरी फिर से तरक्की की राह पर चलकर दुनिया मे अपनी अलग पहचान बनाएगा।

इस मौके पर लोहा मंडी के द्वारा बिल्लू कालरा, शिवालिक प्रिंट्स के मालिक नरेंद्र अग्रवाल, संदीप सिंघल, प्रदीप सिंघल अजय जुनेजा, सुनील गुलाटी, मनोज टाटिया, अजय गुप्ता, एसके बत्रा, सुनील गर्ग, देवेंद्र गर्ग, संजीव अग्रवाल, मुकुंद गुप्ता सहित समस्त उद्योगपति मौजूद रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago