Categories: CrimeFaridabad

नशे की आदत ने युवक को बनाया मुजरिम,फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल

डीसीपी क्राइम नीतीश अग्रवाल के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने मोटरसाइकिल छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल है जो फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को एक बटन दार चाकू सहित पुलिस थाना सेक्टर 8 एरिया से गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इससे 2 दिन पहले उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर पुलिस थाना सारण एरिया से एक मोटरसाइकिल छीना था जिसका मुकदमा पुलिस थाना सारण में दर्ज है। मोटरसाइकिल लूट की इस वारदात में आरोपियों ने 14 अप्रैल को मोटरसाइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को रोका था और उसके साथ छीना झपटी करने की कोशिश की।

राहगीर ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कैंची से उस पर हमला कर दिया और कैंची उसकी कमर में घोंप दी जिसकी वजह से वह घायल हो गया। पीड़ित को घायल कर आरोपी उसका मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर स्नैचिंग तथा अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि वह नशा करने के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए छोटी मोटी वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा इस मामले में शामिल उसके दूसरे साथी कि पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago