Categories: India

हरियाणा मे बढ़ते अपराध के मामलो को देखते हुए अभय चौटाला ने दिया बड़ा बयान: हरियाणा प्रदेश लुटेरो के लिए बनता जा रहा है स्वर्ग



इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा गठबंधन सरकार को घेरते हुए कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन प्रदेश में लूट, चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटना न होती हो। भाजपा गठबंधन सरकार का पूरी तरह से दिवालिया पिट चुका है।

भाजपा गठबंधन सरकार के संतरी से लेकर मंत्री तक सभी प्रदेश को लूटने में लगे हैं, घोटाले पर घोटाले किए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने की अपेक्षा करना बेमानी है। हरियाणा प्रदेश लुटेरों और डकैतों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है।


प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बदमाशों द्वारा दिन-दहाड़े रूपए लूटने की घटना को अंजाम दिया गया। प्रदेश के पश्चिम में स्थित हिसार शहर से 16 लाख, मध्य में रोहतक शहर से 2.62 करोड़ रुपए और दक्षिण में गुरूग्राम शहर से एक करोड़ 16 लाख रूपए की लूट की गई।

हद तो तब हो गई जब रोहतक में 2.62 करोड़ रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तब प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं रोहतक शहर में मौजूद थे। जहां पर प्रदेश का मुख्यमंत्री मौजूद होता है, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होती है लेकिन फिर भी रोहतक शहर में उसी समय पर लुटेरे भयमुक्त होकर दिन-दहाड़े रूपए लूट रहे थे और उन्हें तनिक भी पुलिस का भय नहीं था। जो मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकता उन्हें मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago