Categories: Faridabad

फरीदाबाद शहर की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए सरकार ने उठाए कदम, 70 फीसदी सड़को का कार्य पुरा



फरीदाबाद शहर की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन इस निर्माण कार्य की धीमी गति चल रही है। आलम तो यह है कि 2 साल बाद भी इंस्मार्ट सड़कों का कार्य पूरा नहीं हो पाया है जिससे लोगों को आने जाने में काफी समस्या हो रही है और लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं वर्ष 2020 सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा हुआ था लेकिन अभी तक कुछ ज्यादा काम नहीं हो पाया है अभी भी 70 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है।


काम अधूरा रहने की वजह से हर तरफ पड़ी धूल मिट्टी से जहां वायु प्रदूषण के रूप में लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं निर्माण स्थल पर सुरक्षा के अपेक्षित बन्दोबस्त नही होने की वजह से राहगीरों का सफर जोखिम भरा है। पिछले दिनों गड्ढे में गिरा एक बच्चा इसकी तस्दीक करता है।


उधर, इन सड़कों का निर्माण करवा रही फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि वायु प्रदूषण की वजह से कई महीने तक निर्माण पर लगे प्रतिबंध की वजह से निर्माण की रफ्तार धीमी हुई है। अब रफ्तार बढा दी है। जल्द ही निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।


स्मार्ट सिटी की सड़कों का निर्माण का कार्य पहले ही 1 साल पीछे चल रहा है।बता दे कि अभी तक 30 फ़ीसदी ही काम पूरा हो पाया है गौरतलब है कि सड़कों के निर्माण का कार्य 2020 तक पूरा हो जाना था। लेकिन कोरोना के चलते और विभागों की आपसी तालमेल के कारण अंतिम तिथि 2021 रखी गई लेकिन 2022 तक भी यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है।फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि अगस्त तक परियोजना पूरी हो जाएगी


स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में करीब 19 सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा। करीब 26 किलोमीटर लंबी इन सड़कों को स्मार्ट बनाने में करीब 320 करोड़ रुपये की लागत आएगी। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेट (एफएससीएल) ने इन सड़कों के निर्माण का जिम्मा एलएंडटी कंपनी को सौंपा हुआ है। बहरहाल, सड़कों के निर्माण से शहर की तस्वीर तो बदलेगी और लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
लोगों को सड़कों के गड्ढों और सड़कों पर जाम से और इन सड़कों पर प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। इन सड़कों में सेक्टर-21 इलाके की प्रमुख सड़कों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पुराना फरीदाबाद चौक से बाइपास सड़क तक की करीब 1.97 किलोमीटर लंबी सड़क भी शामिल है।


जिसे पहली स्मार्ट सड़क की तर्ज पर ही स्मार्ट बनाया जा रहा है। इन सभी सड़कों को आधुनिकतम तकनीक से बनाया जा रहा है। इन सड़कों पर बिजली की तारें दिखाई नहीं देंगी। सड़क के दोनों तरफ हरित पट्टी, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक के साथ चार लेन बनाया जाएगा। सड़क पर यातायात नियंत्रण के लिए आधुनिकतम उपकरण लगेंगे। सभी सड़के सीसीटीवी कैमरों की जद में होगी।
अंबेडकर मार्ग (हाइवे राजीव चौक से सेक्टर-18) 1.98,बड़खल चौक हाइसे से अनखीर चौक 1.54,अनखीर से बड़खल वाली सड़क 1.78,तालाब सड़क पुराना फरीदाबाद 1.46,लिंक रोड,

बराही तालाब 1.68,इसी इलाके में टुकडा सड़के 2.00,सेक्टर-21 डी की मुख्य सड़क 1.64,सेक्टर-21 डी की अंदर की सड़क 1.54,सेक्टर-21 बी की मुख्य सड़क 1.69,सेक्टर-21 बी में जीवा सड़क 1.15,आईटीआई वाली सड़क 1.80,मुख्य सड़क एनएच 1.22,रेलवे मार्ग 0.91,रेलवे स्टेशन मार्ग सेक्टर-21 0.85,भगत सिंह मार्ग 1..63,लिंक सड़क 0.35,एनएच-दो की सड़क 2.80इन साथ सड़कों का काम पूरा होने को है और अन्य सड़कों को करीब 70 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है 3 महीने में सभी सड़कों का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago