Categories: Faridabad

फरीदाबाद में बिजली चोरों के हौसले हुए बुलंद, बिजली विभाग की टीम पर किया हमला

फरीदाबाद में बिजली चोरों के हौसले बुलंद है। यहां पर खुलेआम बिजली चोरी की जा रही है। वहीं इसे रोकने वाली टीम पर हमला किया जाता है। शहर के बल्लभगढ़ सब डिवीजन सिटी-2 में बिजली चोरी करने गई टीम को बंधक बनाकर पीटा गया।
फरीदाबाद में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है

ऐसे मेंबल्लभगढ में बिजली की चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। निगम द्वारा उतारे गए मीटर को आरोपियों ने जबरन दोबारा लगवा लिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने तीन नामजद और 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बल्लभगढ़ सब डिवीजन सिटी-2 के जेई विजय कुमार ने बताया कि वह सोमवार सुबह 5:30 बजे टीम के साथ अजीज कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने गए थे। उनकी टीम में सोनू कुमार, प्रेमपाल, पवन कुमार और सतबीर भी शामिल थे। जैसे ही वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बिजली की चोरी की जा रही है।


टीम द्वारा मौके की फोटो और वीडियोग्राफी की गई और मीटर उतार लिया गया। तभी शाहिद, गुलफम, वाजिद खान आ गए और टीम पर हमला कर मीटर छीन लिया। चोरी करने वाले लोगों ने फोन करके अन्य लोगों को भी बुला लिया, जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। मौका देखकर वह निकल गए, लेकिन टीम को बंधक बना लिया गया।


उन्होंने बताया कि चोरी कर रहे लोगों द्वारा गालियां और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि जिस दुकान पर बिजली चोरी की जा रही थी, वह दुकान गुलफाम की है। स्टाफ द्वारा जो मीटर उतारा गया था, वह दोबारा से जबरदस्ती लगवाया गया। साथ ही उनका फोन छीनकर जमीन पर गिरा दिया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago