Categories: CrimeFaridabad

अवैध गांजा घुसपैठियों को गिरफ्तार कर फरीदाबाद पुलिस ने 4.200कि.ग्रा गांजा किया बरामद



पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा नशे में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना तिगांव प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्याम सुंदर, धर्मेंद्र उर्फ पिंटू तथा ललित का नाम शामिल है। तीनों आरोपी यूपी के कोसी एरिया के रहने वाले हैं। थाना पुलिस की टीम कल थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कोसी से एक गाड़ी में अवैध गांजा लेकर फरीदाबाद की ओर आ रहे हैं। यदि चेकिंग की जाए तो आरोपियों को अवैध गांजे सहित काबू किया जा सकता है ।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना की टीम तिगांव में भैंसरावली रोड पर स्थित श्मशान घाट के पास पहुंची और नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 20 मिनट पश्चात उन्हें एक वैगनआर गाड़ी आती हुई दिखाई जिसका नंबर मुखबर द्वारा बताए गए नंबर से मेल खा रहा था। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया तो उसने तीनों आरोपी बैठे हुए थे जिसमें श्यामसुंदर गाड़ी चला रहा था। पीछे बैठे हुए आरोपी ने अपने पैरों में सफेद रंग का कटा रखा हुआ था जिसे चेक करने पर उसके कब्जे से 4.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरोपियों से गांजे का लाइसेंस मांगा गया कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके जिसके पश्चात आरोपियों को काबू कर थाने लाया गया जहां उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोसी में साफ सफाई का काम करता है। यह गांजा ललित और धर्मेंद्र लेकर आए थे। इसे फरीदाबाद लाने के लिए उन्होंने श्याम सुंदर की गाड़ी किराए पर की थी।

उन्हें किसी ने बताया था कि फरीदाबाद में गांजा महंगे दामों पर बिकता है इसलिए वह कोसी में किसी पहलवान नाम के व्यक्ति से गांजा खरीद कर लाए थे और इसे फरीदाबाद में बेचने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा जिसमें आरोपियों को गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त करके उसकी धरपकड़ की जाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

4 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago