फरीदाबाद में बनने जा रही है पहली मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग, मार्किट में लोगो को मिलेगी राहत

फरीदाबाद इस समय एक ऐसी समस्या से भी जूझ रहा है जिसे ना समझा जा सकता है ना कहा जा सकता है शहर के किसी भी क्षेत्र की बात की जाए जिसमें मार्केट एरिया सबसे पहले आते हैं वहां पर लोगों को पार्किंग की परेशानी से दो चार होना पड़ता है व्यवस्थित पार्किंग ना होने की वजह से लोगों की गाड़ियां मार्केट से इधर-उधर लगी रहती है जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है

लेकिन ओल्ड फरीदाबाद के लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है पहली मल्टी लेवल पार्किंग का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है इसमें लोग पार्किंग के साथ-साथ मॉल की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट सबसे व्यस्ततम मार्केट में गिनी जाती है यहां पर करीब 4000 दुकाने हैं साथ ही सेक्टर 16 व 17 की भी पब्लिक के लिए आने जाने का सुगम रास्ता है।

सेक्टर 16 और 17 को बांटने वाली रोड रोड पर बनी सब्जी मंडी की डेड एकड़ जमीन को करीब नगर निगम में डेढ़ साल पहले खाली कराया था वही इस जगह पर अब स्मार्ट सिटी लिमिटेड में 5 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है इसके लिए काम भी सौंपा जा चुका है

इस पार्किंग में ढाई सौ वाहन एक साथ खड़े हो सकते हैं साथ ही यहां पर एक मल्टीप्लेक्स भी बनाया जाएगा वही मार्केट में जब वाहन अंदर नहीं जाएंगे तो दुकानदारों को भी खासी राहत होगी अभी जिस तरह से वाहन मार्केट में खड़े होते हैं वह सुरक्षित नहीं होते इस पार्किंग के बन जाने से वाहनों की सुरक्षा भी रहेगी और वाहन मालिकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा मित्तल ने कहा कि जल्द ही मल्टी लेवल पार्किंग का कार्य शुरू हो जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी और वाहनों की लंबी कतारें बाजारों में देखने को नहीं मिलेंगे जिससे ग्राहकों और दुकानदारों को भी राहत महसूस होगी फरीदाबाद के लिए यह एक अच्छा कदम होगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago