Categories: Faridabad

फरीदाबाद नगर निगम की दी हुई जमीन पर संस्थाएं बनाएं शौचालय, यह कहा तक सही, क्या है आपकी राय ?

फरीदाबाद में लगातार लोगों को काफी समस्या होती है गंदगी से लेकर सीवर के पानी तक समस्याओं से रूबरू होते हैं।ऐसे में सारे आरोप नगर निगम पर लगाए जाते हैं लेकिन कहीं ना कहीं इसमें लोगों की भी थोड़ी भूल मानी जाती है। अगर बात करें फरीदाबाद को स्वच्छ बनाने की तो स्वच्छ बनाने में नगर निगम लगातार पहल लेता दिखाई दे रहा है।पहले भी नगर निगम द्वारा एक अभियान चलाया गया था। जिसमें 31 दिसंबर तक फरीदाबाद को साफ सुथरा बनाने की बात कही गई थी।


नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन करने की एक पहल की है। जिसके तहत शहर के सभी शौचालय की दशा सुधारने की बात कही गई है। नगर निगम ने सामाजिक संगठनों और आम लोगों की ओर से यह सुझाव मांगे हैं कि उनको इससे कोई आपत्ति तो नहीं या और किस तरीके से हम फरीदाबाद को स्वच्छ बना सकते हैं।
सुझाव देने के लिए लोगों को 15 दिन का समय भी दिया गया है।

जिसमें वह अपने मन के सुझाव नगर निगम को दे सकते हैं। साथ ही यह सुझाव नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर देने होंगे।नगर निगम द्वारा एक पहल की जा रही है। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ बनाने की पहल की गई है।


आपको बता दें की निगमायुक्त यशपाल यादव की ओर से एक योजना भी तैयार कर ली गई है। जिसमें नगर निगम संस्थान की जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।साथ ही एक फैसला लिया गया जिसमें इन शौचालयों की देखरेख की जिम्मेदारी संस्था की होगी।
जैसा आप सभी जानते हैं कि फरीदाबाद शहर के ज्यादातर शौचालय की हालत गंभीर बनी रहती है।

कहीं पानी का अभाव होता है तो कहीं दरवाजे टूटे होते हैं तो कहीं गंदगी। अगर बात करें नीलम चौक और बीके चौक चौराहे पर भी बने शौचालय खराब हालत में है, न केवल शौचालय की समस्या बल्कि उन में गंदगी भी भरमार है।नगर निगम ने सामाजिक संगठनों और लोगों से मांगे सुझाव और आपत्तियां मांगी है। जिसमें स्वच्छता अभियान को बल देने के लिए बात हो रही है।


अतिरिक्त निगम आयुक्त इंद्रजीत कुलहरिया ने बताया शहर में इस समय कार्य समुदायिक और जन शौचालय हैं इनमें पांच सौ से अधिक सीट लगाई गई है हमने शौचालयों की दशा सुधारने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं कोई भी संस्था या काम चाहे तो शौचालय को संभालने की जिम्मेदारी ले सकती है इन शौचालयों में सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है इसके लिए लोग आए तो स्वछता अभियान मजबूत होगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago