Categories: Faridabad

फरीदाबाद में ऑटो चालक हो जाएं सावधान,अगर बिना वर्दी पहने चलाया ऑटो तो कटेंगे चालान


फरीदाबाद में ऑटो की सुविधा आपको जगह जगह मिल जाएगी लेकिन अगर बात करें ऑटो चालकों की तो उनमें कोई भी वर्दी में नजर नहीं आएगा। लेकिन अब शहर में ऑटो चालकों के लिए वर्दी को अनिवार्य कर दिया है।वर्दी को लेकर पुलिस सख्त होती नजर आ रही है।अगर कोई भी ऑटो चालक बिना वर्दी के नजर आता है।तो उसका चालान किया जाएगा। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस काफी तैनात नजर आ रही है। फरीदाबाद में ऑटो चालकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ऐसे में पुलिस प्रशासन भी काफी एक्टिव नजर आ रही है।पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई। जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ और आरएसओ भी मौजूद रहे। इसमें डीसीपी मुख्यालय नितेश अग्रवाल,डीसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र कुमार, एसीपी ट्रैफिक भगत सिंह और तीनों जनों के ट्रैफिक एसएचओ भी मौजूद रहे।


वही आपको बता दें कि आयुक्त ने डीसीपी ट्रैफिक को निगम की मदद से बाटा पुल एनआईटी किस साइड से पुराने टोल को हटाने की बात कही। और भी हमने कई बातें कही गई जैसे कि ऑटो चालकों के लिए एक ड्रेस तैयार करवा कर उन्हें लगवाने की बात कही साथ ही बारिश के पानी की निकासी के लिए निगम से मिलकर उससे बचाव के लिए तैयारी की बात कही।


एनआईटी इलाके में जाम कम करने पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा कर वाहन चलाने वालों के चालान काटकर वाहन जब्त करने के निर्देश दिए। अनाज के लोड हुए ट्रकों की निकासी के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की पालन नहीं करने पर 2021 में 138416 चालान काटे थे, जिनसे 77846850 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इनमें 21 अंडर एज, 29348 ओवरस्पीडिंग, 22769 गलत ड्राइविंग, 22038 बिना हेलमेट , 8906 गलत पार्किंग, 6816 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 2604 प्रदूषण, 5916 बिना सीट बेल्ट के चालान शामिल है। इस साल 2022 में अभी तक 85378 चालान काटे गए हैं।

इनसे 27862771 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इनमें 16 अंडर एज, 23539 ओवरस्पीड, 8118 गलत साइड ड्राइविंग, 28703 बिना हेलमेट, 5586 गलत पार्किंग, 4071 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 231 प्रदूषण, 2009 बिना सीट बेल्ट यात्रा करने के चालान शामिल है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago