Categories: Faridabad

फरीदाबाद सहित अन्य आसपास के क्षेत्रो में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, बनाई जाएगी विजिलेंस टीम के लिए चौकी


फरीदाबाद में लगातार विजिलेंस टीम अपना कार्य करती हुई नजर आ रही है। ऐसे में विजिलेंस टीम काफी एक्टिव भी दिखाई दे रही है। जितने भी फरीदाबाद में घोटाले होते नजर आ रहे हैं। लगातार यह टीम उन्हें पकड़ने का कार्य कर रही है। ज्यादा ज्यादा से ज्यादा घोटाले अब पकड़े जा रहे हैं एक हद तक यह बड़ा कामयाबी का काम होता हुआ नजर आ रहा है।

ऐसे ही फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले में विजिलेंस विभाग ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।घोटाले के आरोपी और मुख्य ठेकेदार सतबीर को विजिलेंस विभाग की टीम ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।नगर निगम घोटाला सुर्खियों में रहा है, इस मामले का खुद मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने संज्ञान लिया था।


ऐसे ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाले विजिलेंस टीम के लिए राज्य सतर्कता ब्यूरो पलवल से चौकी बनाने जा रहा है जिसमें डीएसपी के अधिकारी को चौकी प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। आपको बता दें कि विजिलेंस टीम पहले फरीदाबाद से काम करती थी लेकिन पलवल में काफी भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा था।जिसके चलते राज्य सतर्कता ब्यूरो पलवल ने एक्शन लिया और पलवल में चौकी बनाने का फैसला लिया।


वही जो यह चौकी बनाई जाएगी इस चौकी का अधिकारी डीएसपी को प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा साथ ही इसमें दो इंस्पेक्टर व अन्य स्टाफ भी तैनात होगा।यह चौकी अभी तक फरीदाबाद विजिलेंस अधीक्षक के अंतर्गत काम कर रही थी।जो फरीदाबाद विजिलेंस थाने के अंतर्गत आता था लेकिन अब इसको पलवल में बनाने का फैसला ले लिया गया है।


2 जिलों का कार्यभार एक थाने के लिए मुश्किल हो रहा था। दूर होने के कारण पलवल की शिकायतें कम मिल पाती थी। इस कारण अधिकतर सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बाद में ही पकड़े जाते थे। एचपी विजिलेंस एसपी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि पलवल में चौकी बनने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद लगेगी।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago