Categories: Faridabad

फरीदाबाद में बस पर लटकती बेटियों को देख पिघला प्रशासन का दिल, तोहफे में दे दी अतिरिक्त बस

बल्लभगढ़ बस डिपो से केएल मेहता दयानंद कॉलेज के लिए सुबह एक और अतिरिक्त बस चल गई है। बता दें इससे छात्रों को बड़ी राहत मिल गई है। मंगलवार को सभी छात्राएं बस की सीटों पर बैठकर गई और उनके चेहरे पर राहत और खुशी साफ तौर से झलक रही थी। इससे पहले एक ही बस होने की वजह से छात्राएं ठसाठस भरी रहती थी खड़े होकर सफर करना पड़ता था।

तभी मंगलवार को इस बाबत कि कैसे आगे बढ़ेंगी बेटियां और बस पर लटककर पहुंचेगी कॉलेज नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था, तभी रोडवेज अधिकारी हरकत में आए और अगले दिन ही समाधान कर दिया।

एक और राहत भरी बात यह है, कि अब छुट्टी होने के बाद भी छात्राओं को बस कॉलेज के सामने ही मिलेगी। इससे पहले यह सुविधा नहीं थी। लेकिन छात्राओं का आना-जाना निशुल्क और सुगम हो गया है। वही कई महीने से छात्राएं परेशान भी थी कॉलेज की ओर से छात्राओं के लिए पास मुहैया कराया गया था। जिससे वह रोडवेज की बस में फ्री सफर करती थी। ‌अब वह रोडवेज की बस में फ्री सफर कर सकती हैं।

वहीं बल्लभगढ़ बस डिपो से रोज एक बस 8:35 पर कॉलेज के लिए जाती थी। लेकिन छात्राओं की संख्या बहुत अधिक रहती है, इसलिए दिक्कत हो रही थी। तो छात्राएं अंदर ठसाठस भरी रहती थी और बाहर दरवाजे पर लटकती थी। ‌

छात्रा ज्योति, पायल, अमिता, पूजा, चमन ने इस बड़ी समस्या का समाधान करने के लिए सभी को धन्यवाद भी किया और नीमका गांव निवासी अभिभावक देवेंद्र नागर ने बताया कि छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों को भी राहत मिल गई है। हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राजीव नागपाल का कहना है, कि छात्राओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चला दी गई हैं। ‌

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago