डबुआ सब्ज़ी मंडी में कोरोना संक्रमित मिलने से शहर की अन्य सब्ज़ी मंडी में दिखी जागरूकता ।

फरीदाबाद : फरीदाबाद की बड़ी मंडी डबुआ सब्ज़ी मंडी के आड़ती के कोरोना संक्रमित होने के डर से लोग अब सब्ज़ी मंडी जाने से भी डर रहे है ।

आजादपुर मंडी में भी कोरोना वायरस के संक्रमण का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। जब से एक कारोबारी कि मौत और 14 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिले है । कारोबार ठप सा हो चुका है ।

मंडियों में कोरोना मामले मिलने कि वजह से पलवली ,शिव दुर्गा विहार और डबुआ की मंडी को कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया । जहां सब्ज़ी की बिक्री कम हुई वहीं आवक की भी कमी दिखाई दे रही है। यदि ऐसा ही रहा तो शायद ही कोई सब्ज़ी मंडी में सब्ज़ी खरीदने आए।

डबुआ सब्ज़ी मंडी में कोरोना संक्रमित मिलने से शहर की अन्य सब्ज़ी मंडी में दिखी जागरूकता ।

सूचना के लिए बताना चाहेंगे की यदि सब्ज़ी मंडी में कोरोना संक्रमित लोग इसी रफ्तार से मिलते रहे तो कोरोना फैलने की गति दुगनी हो जाएगी क्योंकि मंडी एक ऐसा स्थान है जहां सैकड़ों लोग आते है।इसी के साथ साथ सब्जियां भी घरों तक जाती है ।

प्रशासन को इस संकट कि घड़ी में सब्ज़ी मंडी में लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए उपाय खोजने होंगे । लोग शारीरिक दूरी बनाए रखे इसलिए कड़े कदम उठाने होंगे ।

फरीदाबाद शहर की डबुआ मंडी में जब एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित बताया गया तो शहर की अन्य मंडियों में भी शारीरिक दूरी के इंतजाम होते दिखाई दे रहे है ।


दिया गया नजारा नहर पार खेड़ी मंडी का है जहां लोगों शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए सूझ बूझ दिखाई दी । बड़े बड़े गोले 1 -1 मीटर की दूरी पर बनाए गए ।दुकान के बाहर भीड़ कम करने के लिए भी दुकान दरों ने अब जिम्मा उठा लिया ।शहर की हर मंडी में लोगों की इसी प्रकार जागरूक होना होगा उसके बाद ही इस बीमारी के संक्रमण पर रोक लग सकेगी ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago