Categories: FaridabadHealth

डबुआ सब्जी मंडी से फिर मिला कोरोना संक्रमित, मंडी को बन्द कर किया जा रहा है सैनिटाइज।

फरीदाबाद जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों का एक बड़ा केंद्र डबुआ सब्जी मंडी भी बनी हुई है जहां से अभी तक कई कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और आज भी एक कोरोना संक्रमित डबुआ सब्जी मंडी से सामने आया। इसी के चलते डबुआ सब्जी मंडी को कोरोना का केंद्र मानकर फरीदाबाद जिला उपायुक्त यशपाल यादव के आदेश अनुसार 16 से 19 मई तक डबुआ एवं सेक्टर 16 को 4 दिनों के लिए पूर्ण रूप से बंद किया गया है।

डबुआ सब्जी मंडी से लगातार सामने आ रहे हैं कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान व मार्केट कमेटी फरीदाबाद के सचिव के पत्र पर संज्ञान लेते हुए जिलाधीश यशपाल यादव द्वारा 4 दिन के लिए दोनों मंडियों को पूर्ण रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है।

डबुआ एवं सेक्टर 16 सब्जी मंडी को बंद करने के लिए जिला उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा जारी किए दिए गए आदेश में नगर निगम के एमओएच को निर्देश दिए गए है कि बन्द के दौरान वे दोनों सब्जी मंडियों को पूरी तरीके से सैनिटाइज करवाए। जिसके चलते आज डबुआ एवं सेक्टर 16 सब्जी मंडी को सैनिटाइजर करवाया गया।

इसके अतिरिक्त जिला उपायुक्त द्वारा जिला नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ राम भगत को भी यह आदेश दिए गए है कि मंडियों के बन्द के दौरान वे मंडियों के व्यापारियों, आढ़तियों एवं अन्य सभी लोगो की कोरोना जांच करवाए ताकि इन सब्जी मंडियों को कोरोना का केंद्र बनने से रोका जा सके।

इसके साथ ही जारी किए गए आदेशों में जिला उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा सख्त रूप से मंडी बंद करने के नियमों का पालन करने की चेतावनी मंडी के व्यापारियों को दी गई है और कहा गया है कि यदि नियमों की अवहेलना होती है तो ऐसा करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago