Categories: CrimeFaridabad

युवक ने अपने ही मालिक के साथ की 2 लाख रु की धोखाधड़ी, फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ़्तार कर, लिया रिमांड पर



डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादियान के द्वारा शहर में क्राइम पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धड़-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने एक पेट्रोल पम्प के मालिक से पैसे उड़ाने वाले आरोपी को बिहार के मुजफ्फर पुर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।



पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गुलाम रऊल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव मिठन सराय का रहने वाला है। आरोपी की पेट्रोल पर पंचर की दुकान है। आरोपी काफी समय से पंचर का काम कर रहा था। आरोपी पर पेट्रोल पम्प मालिक बहुत अधिक विश्वास करता था।

पेट्रोल पम्प मालिक ने आरोपी को करीब 2 लाख रुपए बैंक में जाम करने के लिए दिए थे। आरोपी की पैसे देख नियत खराब हो गई। आरोपी पैसे लेकर रेल में बैठकर अपने गांव भाग गया। पेट्रोल पम्प मालिक ने जब आरोपी से सम्पर्क किया तो आरोपी से सम्पर्क नही हुआ। जिसकी सूचना थाना सदर बल्लबगढ में दी। सूचना पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।



मुकदमें की तफ्तीश क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 को मिली । क्राइम ब्रांट टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बिहार के मुजफ्फर पुर से गिरफ्तार कर फरीदाबाद लाया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पैसे बरामद किए जाएगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago