Categories: CrimeFaridabad

अधेड़ उम्र के आदमी ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फरीदाबाद महिला सेंट्रल पुलिस टीम ने किया गिरफ़्तार



डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल द्वारा जघन्य मामलों में अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना सैन्ट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।



पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जितेन्द्र है जो स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश के शहजानपुर जिले के गांव इकरी का रहने वाला है। अस्थाई रूप से फरीदाबाद के गांव कांबरा का रहने वाला है। दिनांक 28 अप्रैल 2022 को आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत महिला पुलिस थाना सैंट्रल में मुकदमा दर्ज किया गया था।




लड़की के परिजनों से प्राप्त सूचना से पता चला कि आरोपी फरीदाबाद में किसी कंपनी में काम करता है। आरोपी की उम्र करीब 44/45 साल हैं। आरोपी को पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कंपनी से ही गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिक लड़की के पड़ोस में ही रहता था।

जिसने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग लड़की ने वारदात के बारे में घर वालों को घर आने के बाद बताया। लड़की के परिजनों ने महिला थाना में वारदात के बारे में महिला थाने में सूचना दी जिस पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उप निरीक्षक राजकुमारी के नेतृत्व में आरोपी को रेड कर फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मामले की पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago