Categories: CrimeFaridabad

नशे की आदत ने युवक से कराया चोरी का अपराध, फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी योगेंद्र की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमन है जो बिहार के पटना शहर का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के इस्माइलपुर गांव में किराए के मकान पर रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को सेक्टर 37 नया पुल के पास चोरी के ऑटो सहित काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की लत के चलते उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर दिनांक 7 मार्च को सेक्टर 56 में सड़क किनारे स्टार्ट खड़े हुए ऑटो को लेकर फरार हो गए थे। ऑटो चालक ने पुलिस चौकी सेक्टर 55 में जाकर इसकी शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि वह रात को करीब 9:00 बजे सेक्टर 56 फरीदाबाद में अपने ऑटो को चालू हालत में सड़क किनारे खड़ा करके बाथरूम करने लगा तो दो अज्ञात व्यक्ति उसके ऑटो को लेकर फरार हो गए।

ऑटो चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर 58 में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। क्राइम ब्रांच डीएलएफ द्वारा इस मामले में आरोपी को चोरी किए गए ऑटो सहित काबू करके पूछताछ की जिसमें आरोपी ने ऑटो चोरी करने के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है तथा इस मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago