Categories: Faridabad

फरीदाबाद में केंद्रीय सरकार दिखी जागरूक, तालाबों के नवीकरण के कार्यों की शुरुआत

रविवार को अमृत सरोवर योजना के तहत जिले के अलग-अलग इलाकों में जनप्रतिनिधिओं ने तालाबों के नवीकरण की शुरुआत की।इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री, परिवहन मंत्री सहित विधायकों ने अलग-अलग गांव में पहुंचकर कार्य का शुभारंभ किया।कृष्णपाल गुज्जर ने कहा की तालाब हमारी पहचान है और धार्मिक विरासत का अहम हिस्सा भी है।


केंद्रीय राज्य मंत्री ने अटाली गांव में, परिवहन मंत्री ने गढ़खेड़ा गांव में, विधायक राजेश नागर ने तिगांव में, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा ने धौज गांव में, फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता ने गांव मोहला में, एनआइटी से विधायक नीरज शर्मा ने गांव पाली में, पृथला विधानसभा क्षेत्र से नयनपाल रावत ने गांव अलावलपुर में और मंडलायुक्त संजय जून ने गांव भनकपूर में तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया।


अटाली गांव में आजादी क्ष अमृत महोत्सव के तहत तालाब क्ष नवीकरण कार्य का शुभांरभ करते हुए कहां कि तालाब हमारी पहचान है और हमारी धार्मिक विरासत का हिस्सा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने अटाली गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन एकड़ के इस तालाब के निर्माण पर 97.66 लाख रुपये खर्च होंगे। तालाब की सफाई के साथ-साथ इसकी जल संचय क्षमता में वृद्धि होगी ।


इन तालाबों को बनाने की जगह तीन एकड़ है, और इसके जीणोद्धार पर 97.66 लाख रूपये की लागत आएगी। तालाब बनाने का कार्य रविवार से ही शुरू करा दिया गया है। इन पैसो से तालाब की सफाई के साथ-साथ इसकी जल संचय क्षमता में वृद्धि, चारों ओर ट्रैक, गऊ घाट और सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं गुड़खेडा़ गांव में परिवहन मंत्री मुलचंद शर्मा ने अमृत सरोवर मिशन के तहत तालाब के नवीकरण का शुभारम्भ किया।


विधायक सीमा त्रिखा ने धौज गांव के गुलिया तालाब के कार्य का काम की शुरुआत कराते हुए कहा कि पहले प्रत्येक गांव में दो-चार कुएं तालाब, बावड़ी होते थे। धीरे-धीरे यह खत्म होनी शुरू हो गई। तालाबों में गंदगी फैलती चली गई। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी गांवों के ऐसे तालाब चयनित किए हैं जो खत्म होते जा रहे हैं।


सभी विधायक ने अपने-अपने विधानसभा के लिए काफी अच्छे कार्य करने की बात कही। तिगांव विधायक राजेश नागर शनिदेव मंदिर वाले तालाब के जीर्णोद्धार में पहुंचे और साथ ही उन्होंने कहा कि करीब 70 लाख की लागत से इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।


पृथला से विधायक नैनपाल रावत ने भी अलावलपुर गांव में 45.32 लाख रुपये की लागत से तालाब का सुंदरीकरण करानेकी बात कही।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago