Categories: Faridabad

फरीदाबाद के गांव को अब मिलेगी विकास की गति, जल्द ही बनेंगे एक्सप्रेस-वे जंक्शन

मुख्यमंत्री मनोहलाल ने कहा की फरीदाबाद जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे पर मोहना केजीपी के पास उतार चढ़ाव जंक्शन बनाया जाएगा। इससे फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और गांव के लोग भी इस एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को फरीदाबाद जिला के पनहेड खुर्द गांव में खड़ेसरी बाबा अभधूत नाथ की 12 वर्ष की तपस्या के संपूर्ण होने पर आयोजित संत सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर पूरे देश से पधारे साधु-संतों व 8 मान के संत समाज का अभिनंदन करते हुए सभी को परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं भी दी। पृथला विधानसभा क्षेत्र के पन्हेड़ा खुर्द गांव में हो रहे इस आयोजन को कुम्भ के मेले जैसी अनुभूति बताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह देश तप और तपस्वियों की कृपा से लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि देश के साधु संतों ने इस देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस देश की संस्कृति ऋषि मुनियों व साधु संतों के आदर्शों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि महाराज अभधूत नाथ ने 12 साल की जो तपस्या की है, उसके पीछे भी मकसद इस देश व प्रदेश की सुख और समृद्धि है। प्रदेश व देश हित में तप करने वाले साधु-संतों की जितनी सेवा की जाए कम है।

उन्होंने कहा कि वैसे तो आज मैं इस धार्मिक आयोजन में साधु-संतों के दर्शन करने व आशीर्वाद लेने आया हूं लेकिन इस क्षेत्र से विधायक नयनपाल रावत ने धर्म से ही जुड़ी दो मांंगें रखी हैं। जिसमें पन्हेड़ा गांव के तालाब को सिद्ध सरोवर के रूप में विकसित करने ताकि गांव हीरापुर के प्राचीन ऐतिहासिक माता मंदिर पर हर वर्ष लगने वाले मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि इस तालाब का विकास व सुंदरीकरण का कार्य पॉन्ड अथॉरिटी ऑफ हरियाणा द्वारा किया जाएगा। इस तालाब पर जितना भी खर्चा आएगा वह पॉन्ड अथॉरिटी ऑफ हरियाणा द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी तरफ से घोषणा करते हुए गांव में 2 एकड़ जमीन पर 50 लाख रुपए की लागत से व्यायामशाला का निर्माण करने की घोषणा भी की। इसके साथ ही गांव में सामाजिक कार्यक्रमों के लिए 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाए जाने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी अगर ग्रामीणों की कोई मांग है तो वह स्थानीय विधायक नैनपाल रावत के जरिए उन तक भेज सकते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, अलवर के सांसद योगी बालक नाथ ने भी संबोधित किया। पृथला के विधायक नयनपाल रावत ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया और क्षेत्र की जनता की तरफ से मांग पत्र रखा।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंदिर में पहुंचे और खड़ेसरी बाबा अभधूत नाथ का आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव से विधायक राजेश नागर, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जैलदार, तेवतिया पाल के अध्यक्ष विजेंद्र तेवतिया सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago