Categories: CrimeFaridabad

युवको को मांगरिया गैंग के नाम पर फिरौती मांगनी पड़ी भरी, फरीदाबाद पुलिस ने 24 घंटो में धर दबोचा

गांव अजरोंदा के कारोबारी से मनोज मागँरिया गैंग के नाम पर 10 लाख की फिरौती मांगने के मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने डीसीपी क्राइम को मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के आदेश दिए। डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादियान ने सभी क्राइम ब्रांचों को मामले पर तुरन्त कार्रवाई के आदेश दिए जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने फिरौती मांगने वाले मुख्य आरोपी सहित 2 आरोपियो को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।



पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी साहिल स्थाई रुप से राजस्थान का रहने वाला है। वर्तमान मे ओल्ड फरीदाबाद में रह रहा है। आरोपी जय प्रकाश पलवल के गांव चंदहट का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी साहिल को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आईएमटी एरिया से दोनो आरोपियों को थाना सैन्ट्रल के फिरौती मांगने के मुकदमें में गिरफ्तार किया है।



पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल एनएचपीसी चौक पर स्थित स्कोडा कम्पनी के शोरूम मे अलोये व्हील व अलाईनमैंट का काम करता था। जिसका एक दोस्त अमन शिकायतकर्ता सचिन की दुकान पर अलोये व्हील का काम करता था। अधिक काम होने पर आरोपी साहिल को भी काम के लिए बुलाते थे।

आरोपी को पता चला की शिकायतकर्ता को मुआवजे के पैसे मिले है। आरोपी ने पैसे के लालच में आकर शिकायकर्ता से 30 अप्रैल को रात के समय फोनकर मनोज मागँरिया गैंग के नाम से 10 लाख की फिरौती माँगी। आरोपी ने शिकायतकर्ता के पास पैसे के लिए कॉल की और पैसे के लिए धमकाया कि पैसे नही दोगे तो गोली से मार दी जायेगी। मुद्दई की शिकायत पर थाना सेंट्रल में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।



मुकदमें की तफ्तीश क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 को मिली जिसपर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर मामले को सुलझाया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के इस बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago