Categories: Faridabad

फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशन होंगे पहले से भी ज्यादा खूबसूरत, मिलेंगी यह सभी सुविधाए



फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य लगभग पूरा किया जा रहा है।अगर बात करें हाईवे की तो हाईवे को भी खूबसूरत बनाया जा रहा है।नेशनल हाईवे को सिक्स लेन बनाने का कार्य तो लगभग पूरा होने ही वाला है। अब इसके आसपास के एरिया की भी खूबसूरती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी इन हाईवे के किनारे जितने भी मेट्रो स्टेशन हैं।उनके आसपास ई-रिक्शा दोनों तरफ अब मिल सकेंगे इतना ही नहीं बल्कि सभी स्टेशनों पर वेंडिंग जोन के साथ-साथ ऑटो स्टैंड भी बनाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी भी समस्या से जूझना ना पड़े।


फरीदाबाद में मेट्रो स्टेशन के इस वक्त बुरे हाल हो चुके हैं। इसीलिए अब हाईवे के आसपास के एरिया को हरा-भरा करने के लिए बड़े स्तर पर भी सारी प्लानिंग बनाई जा रही है। इसी सिलसिले पर अधिकारियों ने मीटिंग की। गुरुवार को स्मार्ट सिटी और डीएमआरसी के अधिकारियों की मीटिंग सेक्टर-12 में हुई। इसमें हाईवे पर ब्यूटीफिकेशन का पूरा खाका तैयार किया गया। अब स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से पूरा प्रपोजल बनाकर डीएमआरसी अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसके बाद इस पर काम शुरू होगा।


मेट्रो पिलर की सुरक्षा की अगर बात करे तो वह भी सुरक्षित नहीं है। उनके इर्द-गिर्द कोई भी गेरा नहीं बना है लेकिन आप इसके चारों तरफ सुरक्षा चक्र बनाया जाएगा। जिसमें लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। इसके अलावा हाईवे के दोनों तरफ ग्रीन एरिया डिसाइड कर लिया गया है।यहां ना केवल पौधे लगाए जाएंगे बल्कि के खूबसूरत फुटपाथ भी बनाए जाएंगे और इसके नीचे जो खाली एरिया है। उसको पार्क के रूप में तब्दील किया जाएगा।


इसके अलावा मेट्रो के पिलर पर बेल लगाई जाएगी ताकि इसकी खूबसूरती बढ़े। कटारा के अनुसार नेशनल हाईवे पर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। सबसे अधिक पॉल्यूशन यहीं होता है। इसे ध्यान में रखते हुए पूरी प्लानिंग तैयार की गई है।


स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी के नोडल ऑफिसर एनके कटारा के अनुसार स्मार्ट सिटी में पॉल्यूशन कम करने की पूरी कवायद होगी। इसके लिए ई रिक्शा पर जोर दिया जा रहा है। ई रिक्शा सभी मेट्रो स्टेशन के दोनों ओर भरपूर संख्या में होंगे।

इन्हें अलग स्थान दिया जाएगा ताकि ट्रैफिक बाधित न हो। इसके अलावा ऑटो वालों के लिए भी अलग से स्टैंड बनाए जाएंगे। साथ ही तरह तरह के खाने-पीने की चीजों के लिए वेंडिंग जोन भी होगा। जहां लोग शॉपिंग कर सकेंगे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago