Categories: Uncategorized

कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग जारी रखने के लिए डॉक्टर्स को मिली रोडवेज बसों की व्यवस्था

गत बीते दो दिन पूर्व फरीदाबाद के जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने निर्देश जारी करते हुए फरीदाबाद से लगते सभी सीमाओं को सील करने के आदेश पारित किए थे। इस फ़ैसले को अमल में लाने का कारण यही था कि फरीदाबाद में अन्य जिले से निकलकर फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के क़दमों को रोका जा सकें।

डीसी ने सख्त हिदायत दी थी कि किसी भी व्यक्ति तो चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या पुलिस कर्मी किसी को भी सीमा लांघने की इजाज़त नहीं होगी। अन्यथा उक्त व्यक्ति के खिलाफ आदेश ना मानने का हवाला देते हुए सख्त रुख अपनाया जाएगा।

लेकिन इस फैसले को अमल में लाने के बाद उन डॉक्टर्स तथा स्टाफ की विपदा बढ़ गई जो दिल्ली बदरपुर बॉर्डर से इ एस आई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोवीड -19के मरीजों का परीक्षण कर रहे थें। उक्त स्टाफ के अभाव में मरीजों की जांच में खासी परेशानी से जूझते हुए अस्पताल प्रबन्धन ने यह बात अपने सोशल मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई।

उक्त परेशानी को गहनता से लेते हुए जिला एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा इस समस्या का निदान करते हुए अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज के रहे डॉक्टर्स के लिए हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है, साथ ही स्टाफ को पास भी बनवाकर दिए हैं।

जिसके उपरांत अब यह स्टाफ संक्रमण से अपनी जंग जारी रखने के लिए सीमाएं लांघ कर मरीजों का परीक्षण भलीभांति कर सकेगा। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में फरीदाबाद के जिला संयोजक का आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि मरीजों के इलाज में कारगर डॉक्टर्स की अनुपस्थिति मुश्किल बढ़ा सकती हैं। इसलिए अब जो सुधार डॉक्टर्स के लिए किया गया उससे अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago