Categories: Uncategorized

फरीदाबाद में काल बना कोरोना का कहर, 144 हुई कुल संख्या तो 5 ने गवांई जान

फरीदाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण काल बन लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। हर बीते दिन के साथ कोरोना वायरस से संक्रमितों के नए केस दर्ज किए जा रहे हैं, ऐसे में आमजन की लापरवाही बड़ा संकट बन सकती हैं। आज फरीदाबाद में चार नए मामले आने से यह आंकड़ा 144 तक पहुंच चुका है। तो वहीं इसमें 5 मरीजों की जान कोरोना वायरस लील चुका हैं।

आज सामने आए नए मामले में एक डबुआ सब्जी मंडी, दूसरे केस में पर्वतीया कालोनी से एक गर्वभती महिला, तीसरे में बाढ़ मौहल्ले व डबुआ कालोनी से भी एक अन्य मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव प्राप्त हुई। इन सभी को मिलाकर फरीदाबाद में 144 पर यह आंकड़ा पहुंच गया है।

वहीं अगर इस वायरस से अपना जान गवाने वाले मरीजों की बात करें तो शुक्रवार की सुबह एक कोरोना पॉजीटिव की मृत्यु की खबर आई थी तो शाम होते होते तीन मरीज और कोरोना केसों की लिस्ट में जुड़ गए। इनमें से सिही से एक और मरीज पॉजीटिव पाया गया है। वीरवार को भी सिही से एक मरीज सामने आ चुका है। शुक्रवार को फिर वहां से एक केस और आ गया। इनके अलावा एक सैक्टर 8 गली नंबर 9 तथा तीसरा मरीज तिलक नगर मुजेसर क्षेत्र से बताया गया है।

इन तीनों को मिलाकर मरीजों का कुल आंकड़ा 144 पहुंच गया है बता दें कि शुक्रवार को जिले में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। कोरोना से मरने वाली युवती बल्लभगढ़ स्थित शिव शारदा कालोनी की है। मृतक युवती की उम्र 17 साल बताई गई है। यह कैंसर से पीडि़त थी। कोविड-19 के तहत उनका दाहसंस्कार किया गया। जिले में कोरोना से होने वाली यह पांचवीं मौत है।

जिलेे में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा 144 तक पहुंच गया है। बताया गया है कि जल्द ही इस आंकड़े में और अधिक इजाफा हो सकता है। इससे पहले सैक्टर 28 की एक बुजुर्ग महिला की भी कोरोना के चलते मृत्यु हो चुकी है।

आपको बता दें कि कोरोना मरीज की जो भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी जाती है, उसमें मरीज का नाम, पता या स्थान की डिटेल शामिल नहीं होती। कोविड-19 नियम के अनुसार मरीज की पहचान उजागर नहीं की जाती। लेकिन यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आने वाले समय में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में इजाफा होता रहा तो फरीदाबाद को रेड जोन से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago