Categories: OthersSpecial

आईस स्केटिंग की जिला स्तरीय चैम्पियनशीप रद् फरीदाबाद में 24 अप्रैल को होनी थी।

जिला स्तरीय चैम्पियनशीप इस बार थ्रमल स्क्रीनिंग के बाद ही खिलाडिय़ों को मिलेगी खेलने की अनुमति
फरीदाबाद। लॉकडाऊन के दूसरे चरण की स्थिति को देखते हुए अप्रैल माह के अन्त में होने वाली आईस स्केटिंग एसोसिएशन के बैनर तले होने वाली जिलास्तरीय चैम्पियनशीप को रद्द कर दिया गया। दोबारा प्रतियोगिताओं के लिए अलग से शैडयूल जारी किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए हरियाणा आईस स्केटिंग के प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़, नव निुयक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश फोगाट व फरीदाबाद के अध्यक्ष राजीव पंवार ने बताया इससे पहले प्रदेश के 16 जिलों में 24 से 30 अप्रैल के मध्य अलग-अलग जिलों में जिलास्तरीय आईस स्केंटिंग चैम्पियनशीप का आयोजन किया जाना था। फरीदाबाद में 24 अप्रैल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। उनमें से चयनित खिलाडिय़ों को प्रदेश स्तर पर जून माह में गुरुग्राम होने वाली स्टेट चैम्पियनशीप में हिस्सा लेना था। महासचिव नरेश सेलपाड़ व उपाध्यक्ष सतीश फोगाट के अनुसार कोरोना के कारण उपजी स्थिति को देखते हुए ये मुकाबले जून माह में होंगे। जबकि स्टेट चेम्पियनशीप जुलाई में होगी।


वर्ष में दो बार खेल करवाना अनिवार्य:-
यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि प्रदेश में आईस स्केटिंग खेल को बढ़ावा देने व ग्रडेशन पॉलिसी के तहत जिलावार दो बार खेल करवाना अनिवार्य किया गया है। जिसके तहत एक बार ग्रीष्मकाल व दूसरी बार सर्दकाल में खेलों का आयोजन होता है। मगर वर्तमान में कोरोना के कारण उपजी स्थिति के बाद इन दोनों का अन्तराल कम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जहां जिला स्तरीय व जुलाई में स्टेट चैम्पियनशीप आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस बार सुरक्षा कारणों से खिलाडिय़ों के साथ उनके अभिभावकों को आईस रिंग में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही सभी खिलाडिय़ों की थ्रमल स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी कोच व खिलाडिय़ों को इस संबंध में सूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
किस-किस वर्ग में होने थे मुकाबले:-

जिला स्तरीय व उसके बाद प्रदेश स्तरीय स्पीड व फिगर स्केटिंग की इस चैम्पियनशीप में अंडर-10, 13, 15, 17, 19 व 19 वर्ष से अधिक आयु में लडक़ों व लड़कियों के मुकाबले होंने थे। जिनमें लडक़ों व लड़कियों के मुकाबले अलग-अलग मैदानों में एक ही समय पर ही होने थे। इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में से प्रत्यके जिले से अलग-अलग वर्ग के 12 खिलाडिय़ों का चयन किया जाना था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago