Categories: Faridabad

फरीदाबाद की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में भी हुई पानी की किल्लत, दर बदर भटकने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है पानी


फरीदाबाद में भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में लोगों को पानी की वजह से भी काफी समस्या उठानी पड़ रही है। लोग पानी के बिना बहुत परेशान हैं।इस समय पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान है और लोगों को पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है।ऐसे में कुछ समय पहले भी पानी को लेकर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था।

जिससे कि उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाए लेकिन धरना करने के बावजूद भी पानी की किल्लत को सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। फरीदाबाद की सबसे बड़ी मंडी कॉलोनी में भी लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है।


दुकानदारों का और लड़कियों का कहना है कि उनको पानी की काफी समस्या हो रही है। लंबे समय से उनको पानी नहीं मिला जिससे डबुआ सब्जी मंडी में पेयजल में सीवर का गंदा पानी नाली का आ रहा है। इस परेशानी से जूझते हुए लोगों ने कई बार शिकायतें भी दर्ज कराई हैं।फिर चाहे यह शिकायतें एक्सईएन हो या एसडीओ सभी के पास दर्ज कराई हैं लेकिन इनकी सुनवाई अब तक नहीं हो पा रही है।


डबुआ सब्जी मंडी में पानी की इतनी किल्लत हो रही है कि लोगों ने अब घर से ही पानी लाना शुरू कर दिया है। यहां पर सभी दुकानदार और अड़ती पानी की किल्लत से काफी परेशान हैं। उन्होंने परेशान होकर अब अपने घरों से भी पानी लाना शुरू कर दिया है क्योंकि डबुआ सब्जी मंडी में गंदा पानी आ रहा है। जिससे लोगों को पानी पीने से लेकर इस्तेमाल करने तक में काफी समस्या हो रही है।


आपको बता दें की जिले में कोई नहीं भीषण पड़ रही है। वही डबुआ सब्जी मंडी में प्रतिदिन दुकानदार, खरीददार, रेडी पटरी वाले और लेबर पहुंचती है। वही यह मंडी फरीदाबाद की सबसे बड़ी मंडी मानी जाती है लेकिन इस मंडी के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ और साफ पानी नहीं मिल रहा है।लोगों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कार्यकारी अभियंता से लेकर अन्य शिकायत के बावजूद भी पानी की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि मंडी से शिकायत नहीं मिली है। जेई को जानकारी लेने को कहा गया है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago