Categories: Faridabad

फरीदाबाद में होने वाले है एक से बढ़कर एक विकास कार्य, 25 करोड़ की लगेगी लागत



फरीदाबाद में विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। विधायकों ने प्रदेश सरकार से जिले में विकास के कार्यों के लिए कुछ पैसों की मांग रखी थी। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने विधायकों को विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दे दी है। अब यह सभी पैसे विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में लगाए जाएंगे।अब फरीदाबाद की हर एक चीज स्मार्ट बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने 5करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए दिए थे। मानसून से पहले प्रमुख कार्यों को शुरू करने में विधायक जुट गए गई।


विधायकों द्वारा कही गई बातों के अनुसार अब नगर निगम कार्यों की शुरुवात होने जारी है। नगर निगम अधीक्षण ओमवीर सिंह ने बताया की विधायकों की तरफ से विकास कार्यों के लिए अनुमति मिल गई है। संबंधित कार्यकारी अभियंता इन कार्यों को सिरे चढ़ने में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें सड़क, सीवर और पानी संबंधित ज्यादा कार्य है।

इसमें ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा, एनआईटी, तिगांव, बड़खल व बल्लभगढ़ शामिल है। आपको बता दें कि विकास कार्यों के लिए विधायको को सरकार ने लगभग 5 करोड़ की राशि की बात की थीं इसी योजना के तहत विधायको को पैसे दिए गए है। फरीदाबाद जैसे बड़े शहर के लिए 5 करोड़ की राशि प्रयाप्त नही है। विकास कार्यों की सूची नगर निगम को भेजी गई है।


नगर निगम एनएचपीसी चौक से अरावली में स्थित गुरुकुल तक की सड़क, सीवर और स्ट्रीट लाइट कार्य कराने जा रहा है। साथ ही मेवला महाराजपुर का प्रवेश द्वार और दो तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार मेवला महाराजपुर और गुरुकुल इलाके में दो पुराने तालाब हैं। निगम इन तालाबों से कब्जे हटाएगा।


इसके बाद अमृत सरोवर मिशन योजना के तहत इन तालाबों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाबों पर रंगीन स्ट्रीट लाइट, फुव्वारे और पार्क विकसित किया जाएगा। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि एनएचपीसी चौक से गुरुकुल तक की सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी है। सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago