Categories: Faridabad

फरीदाबाद नगर निगम कर रहा है बड़े हादसे का इंतजार, नहीं हो रहे खुले‌ सीवरों के मेन होल बंद!

फरीदाबाद खुले मेनहोल हादसे को न्योता दे रहे हैं। कई इलाकों में मैनहोल पर ढक्कन भी नहीं है तो कोई क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त है। इससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। वहीं कई इलाकों में ढक्कन गायब हैं। जिनके नजदीक बच्चे खेलते रहते हैं और नगर निगम इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। अब तक बहुत हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। सीवर मेनहोल के ढक्कन खुले होने के कारण आसपास रहने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है।


फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में कई जगह स्थिति बेहद खराब है। ढक्कन नहीं होने पर लोग मैनहोल में लड़कियां फंसा देते हैं। ताकि दूर से ही लोगों को पता चल सके इंसान ही नहीं बल्कि पशु भी इसमें गिर जाते हैं। कुछ समय पहले पर्वतीय कॉलोनी थे मैनहोल में गाय गिर गए फस गई थी और एक बैंक कर्मचारी की भी मौत हो गई थी। एनआईटी में एक बच्चा भी इसमें गिर गया था।





वही कार्यकारी अभियंताओं को अपने क्षेत्र में खुले सीवर के मैनहोल पर ढक्कन लगाने को कहा गया है यदि कहीं खुला है, तो नगर निगम को जल्द ही जल्द शिकायतें।




मोहल्ले में रहने वाले निवासी संतोष का कहना है, कि मैनहोल पर ढक्कन ना होने के वजह से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। नगर निगम को ध्यान देना चाहिए वही सतवीर का कहना है कि ढक्कन लगाने के लिए नगर निगम पता नहीं इतना क्यों विचार कर रही है। हो सकता है नगर निगम बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हूं।





वही सोना और बल्लभगढ़ रोड पर 9 अप्रैल को खुले मैनहोल में गिर कर। एक बैंक कर्मी की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने नगर कर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। शिव दुर्गा विहार निवासी मृतक के भाई गौरव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 9 अप्रैल रात करीब 10:00 बजे उसे सूचना मिली कि भाई हरीश वर्मा उर्फ हन्नी की सेक्टर 56 में आशियाना फ्लैट के पास सीवर में गिरने से मौत हो गई है। मौके पर जाकर उसने देखा कि काफी भीड़ थी दमकल से बाहर निकाल रहे थे।

सीवर का ढक्कन नहीं था। वहीं स्थानीय लोगों ने सीवर पर ढक्कन नहीं होने की नगर निगम में कई बार शिकायत भी की है। कोई सुनवाई नहीं होने के कारण हरीश खुले सीवर में गिर गया और हरीश एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता था वहीं गौरव का कहना है, कि यदि नगर निगम अधिकारी समय रहते सीवर का ढक्कन लगा देते तो भाई जिंदा होता।

इस घटना के कारण उनका परिवार सदमे में था। इसलिए अब शिकायत दे रहे हैं। पुलिस ने निगम कर्मियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago