Categories: Faridabad

फरीदाबाद की अधूरी सड़कें बढ़ा रही हैं आम जनता की मुश्किलें, उबड़ खाबड़ सड़कों से आवागमन करने को हो रहे मजबूर

शहर की कई मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने की वजह से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर से निकलने के बाद सोचते हैं कि कैसे और कहां से जाएं और सबसे मुख्य बात तो यह है कि इन सड़कों से शहर के बड़े अस्पताल भी जुड़े हुए हैं तो मरीजों को यहां तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ‌


बता दे कुछ ही दिन पहले एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। विधायक नीरज शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद घर से निकलते ही मेट्रो अस्पताल तक पहुंचने में ही 45 मिनट लग गए। क्योंकि अस्पताल की सड़कों का निर्माण चल रहा था। उन्होंने इस मामले में खूब नाराजगी जताई है और ऐसे ही इमरजेंसी किसी और के साथ भी हो सकती है। समय पर अस्पताल ना पहुंचने से जान भी जा सकती है।





सड़क निर्माण के समय सबसे बड़ी कमी विभिन्न मोड और चौराहों पर उतार-चढ़ाव कान्हा बनना है। बता दें सेक्टर की ओर जाने वाली लिंक रोड को निर्माणाधीन मुख्य सड़क से कनेक्ट नहीं किया गया और वाहन चालक मजबूरी में अपने वाहन को उखाड़ वाली जगह से उतारते और चढ़ाते हैं। कई जगहों पर तो पत्थर और मलबा डालकर जुगाड़ किया हुआ है। इससे गाड़ी का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है। इसी कारण दोपहिया वाहन तो कभी कबार पलट ही जाते हैं।




वहीं वाहन चालक ईश्वर सिंह का कहना है, कि शहर में चारों ओर टूटी सड़कें हैं। कुछ बन रही है, लेकिन धीमी गति से इसी वजह से आवागमन में बहुत दिक्कत हो रही है। मजबूरी में निर्माणाधीन सड़कों से निकलना पड़ रहा है सड़के जल्द बनेगा राहत सभी को मिलेगी। ‌





वही उमेश कुमार का कहना है, कि एक साथ कई सड़कों का काम शुरू कर दिया है। इसलिए आवागमन प्रभावित हो रहा है। रोज इन सड़कों से निकलना पड़ रहा है सेक्टर की लिंक रोड भी जल्द कनेक्ट होनी चाहिए वही अभिनव वर्मा का कहना है। कि सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के लिए कह दिया गया है और इन सब सड़कों में से सबसे पहले कोर्ट रोड को बनाया जाएगा जल्दी उतार-चढ़ाव भी बना दिए जाएंगे।

Note तस्वीरे प्रतीकात्मक है

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago