Categories: Faridabad

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में लाखो की लागत से बनने जा रही है सड़क, मूलचंद शर्मा ने निर्माण कार्य का किया श्री गणेश



प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना और कहा भविष्य के 2024 के चुनावों में भी प्रदेश की जनता कांग्रेस को साफ कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पर मोहर लगाएगी। हरियाणा में भविष्य के चुनावों में भी कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँच रहा है और धरातल पर जमकर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरियां लग रही है।



कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार प्रातः बल्लभगढ़ की सूबेदार कालोनी में 24 लाख की लागत से बनने वाली आरएमसी रोड के कार्य का शुभारंभ कर रहे थे। केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि नगर नगम के नए दो वार्डो 43 और 44 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जल्द बनकर तैयार होगी। इस सड़क बनने से पहले करीब 10 लाख की लागत से सीवर लाइन डाली गई है।



उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश का दुनिया में डंका बज रहा है। इसके उपरान्त कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव ईदगाह में आयोजित सर्व धर्म समाज ईद मिलन कार्यक्रम में पहुँचे। यहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के साथ शिरकत की इस ईद मिलन कार्यक्रम में फ़रीदाबाद के सभी समाज के धर्मगुरु भी मौजूद थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago