Categories: Faridabad

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में शुरू हुआ लाखो की सड़क का निर्माण कार्य, विधायक राजेश नागर ने किया शुभारंभ



विधायक राजेश नागर ने आज बेला गांव में लाखों की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण का कार्य शुरू करवाया। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों से नारियल फुड़वाया वहीं उनकी अन्य मांगें भी सुनीं। वहीं स्थानीय लोगों ने विधायक का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में शुरू हुआ लाखो की सड़क का निर्माण कार्य, विधायक राजेश नागर ने किया शुभारंभफरीदाबाद के इस क्षेत्र में शुरू हुआ लाखो की सड़क का निर्माण कार्य, विधायक राजेश नागर ने किया शुभारंभ



इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर तिगांव सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। हमारी हर स्थानीय मांग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तुरंत हां कह देते हैं। वहपूरे प्रदेश को एक समान नजरिए से विकास की राह पर ले जा रहे हैं। उनके राज में सभी 90 विधानसभाओं का समान गति से विकास हो रहा है। इससे प्रदेश के सभी नागरिक खुश हैं। वह मनोहर राज में बिना पर्ची खर्ची के मिलने वाली नौकरियों से खुश हैं और हरियाणा के निरंतर प्रगति के पथ पर बढऩे से भी खुश हैं।



इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने लोगों से उनकी स्थानीय मांगों के बारे में पता किया और अधिकांश का मौके पर ही निपटान कर दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी सभी जनसमस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा पूरे देश में अपने खिलाडिय़ों को सबसे ज्यादा इनाम देने और नौकरियां देने वाला राज्य बन गया है।

इस कोरोना काल में भी हरियाणा ने अन्य राज्यों से बेहतर सेवा जनता के लिए की। आपदा के समय में हरियाणा में किसी को लूट का अवसर नहीं बनाने दिया। यही कारण है कि अब सत्ता के सहारे सरकारी खजाना लूटने की इच्छा रखने वालों का हरियाणा में मन नहीं लगा रहा है। ऐसे लोग लगातार हरियाणा को छोड़ रहे हैं। नागर ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने जो भी किसी वो जनता की भलाई के लिए किया। ऐसा स्वच्छ ट्रेक किसी अन्य मुख्यमंत्री का देश में नहीं है। हमारा मुख्यमंत्री नाम और काम दोनों से मनोहर है।



इस अवसर पर जगबीर कसाना, नेपाल दरोगाजी, जयप्रकाश नेताजी, अमन नागर, दयानंद नागर, सूबे कसाना, किशन मैंबर, जगतराम, मेहरचन्द, मेहरपाल कसाना, राजबीर कसाना, हरी नम्बरदार, रणी नम्बरदार, जगदीश ठेकेदार, छत्रपाल ठेकेदार, डॉ फतेह जसाना, जयबीर कसाना, संजय कसाना, गिरराज त्यागी मण्डल अध्यक्ष तिगांव, कांती त्यागी अलीपुर, तारा सरपंच साहूपुरा, सुभाष सरपंच अरूआ, वृषभान सरपंच फैजपुर खादर, ठाकुर रतिराम चांदपुर, जयपाल फौजी चांदपुर, लियाकत, टूण्डा चांदपुर, रवि सरपंच घरौडा, रामचंद्र पण्डित मंझावली, धनेश त्यागी घरौडा, अमित सरपंच भैंसरावली, राजू नागर भैंसरावली, ललित नागर, विजय महेश्वरी चांदपुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Published by
PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, लगेगी सरकारी नौकरी?

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए निकलेंगे विभिन्न पदों पर भर्ती बता दें प्रदेश में खेल…

4 hours ago

हरियाणा के मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, होगा ये बड़ा बदलाव

हरियाणा में महिलाओं को लेकर के मुख्यमंत्री नायक सैनी ने एक बहुत ही अहम घोषणा…

4 hours ago

हरियाणा सरकार देगी इन खिलाड़ियों को 51 हजार रूपये की सम्मान राशि

हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार 51 हज़ार रूपये की सम्मान राशि देने जा रही…

4 hours ago

फरीदाबाद में बीके अस्पताल की फॉल सीलिंग गिरी युवक के सिर, फिर जो हुआ….

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में कई दीवारें जर्जर स्थिति में है जिसे मरम्मत करना बेहद…

5 hours ago

मूसलाधार बरसात ने डूबा दिया फरीदाबाद, बंद हो गए ये रास्ते

फरीदाबाद में लगातार कुछ दिनों से हुई तेज बारिश ने पूरे जिले को मानो थाम…

5 hours ago

फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग को लेकर होगी कार्यवाही?

फरीदाबाद में कई जगह पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर पीला पंजा चला करके वहां…

8 hours ago