Categories: FaridabadLife Style

फरीदाबाद के 5 ऐसे छोले भटूरे प्वाइंट जिनकी स्ट्रीट फूड प्रेमियों के बीच है काफी डिमांड

अगर बात की जाए स्ट्रीट फूड की तो छोले भटूरे हम सभी के पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है। ऐसा कोई ही इंसान होगा जिसे छोले भटूरे खाना ना पसंद हो। अगर आप एक सच्चे स्ट्रीट फूड लवर है तो आपकी लिस्ट में छोले भटूरे तो जरूर शामिल होंगे।

अब बात छोले भटूरो की हो ही रही है तो आज हम आपको फरीदाबाद के ऐसे ही 5 छोले भटूरों की जगहों के बारे में बताने वाले है जिनकी शहर में बहुत डिमांड है और लोग इन जगहों के छोले भटूरे खाना बेहद पसंद करते है।

1. बाबू के देसी घी के छोले भटूरे

फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ में बाबू के देसी घी के छोले भटूरे लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है। दूर-दूर से लोग इनके स्पेशल देसी घी से बने छोले भटूरे खाने आते है। इनके देसी घी में बने छोले भटूरे खाने में काफी नर्म और पचाने में बहुत आसान होते है।

जिस वजह से इनकी काफी ज्यादा डिमांड है। छोले भटुरो के साथ ये जो चटपटे छोले देते है उनका स्वाद ही काफी लाजवाब होता है। इन छोले भटूरों को इतनी ज्यादा डिमांड है की मात्र 3 घंटो में इनके सारे छोले भटूरे खत्म हो जाते है।

पता: बल्लभगढ़ मेन मार्केट, अग्रवाल स्कूल के पास

2. बब्बल स्वीट हाउस


बब्बल स्वीट हाउस के छोले भटूरे भी काफी समय से फरीदाबाद वासियो के फेवरेट रहे है। यहां के जालीदार भटूरे खाने में काफी नर्म होते है और हल्के मसालेदार छोले के साथ इन भटूरो को खाने में अलग ही तरह का स्वाद आता है।

पता: nit फरीदाबाद

3. भिवानी मिष्ठान भंडार

भिवानी मिष्ठान भंडार वैसे तो लोगो के बीच अपने समोसे,चाट,कचौड़ी और डोसे के लिए तो फेमस है ही पर एक चीज और है जिसके लिए भिवानी मिष्ठान भंडार लोगो के बीच मशहूर है वो है इनके गरमा गर्म छोले भटूरे

अगर आप भी अपने दोस्तो के साथ छोले भटूरे खाने के बारे में सोच रहे है तो एक बार जरूर भिवानी मिष्ठान भंडार के छोले भटूरे खाना ना भूले।

पता: nit फरीदाबाद

4. चौहान छोले भटूरे

अगर बात की जाए आपके पसंदीदा छोले भटूरे की तो चौहान के छोले भटूरे आपको जरूर पसंद आएंगे। इस जगह पर मिलने वाले भटूरे काफी बड़े और नर्म होते है साथ में आपको लाजवाब छोले परोसे जाते है।

जिनका स्वाद आपको काफी लम्बे समय तक याद रहेगा। गरमा गरम छोले भटूरों के साथ आपको हरी मिर्च, मसालेदार आलू और कटे प्याज भी परोसे जाते है।

पता: 9-10 डिवाइनडिंग रोड,सेक्टर 9 हुडा मार्केट

5. चोको डिवाइन (दिल्ली के मशहूर छोले भटूरे)

वैसे तो चॉको डिवाइन फरीदाबाद के लोगो के बीच अपने शेक्स, वाफल्स और फास्ट फूड के लिए लोकप्रिय है ही पर जब बात आती है इनके छोले भटूरों की तो लोकप्रियता के मामले में वो भी किसी से कम नहीं है।

आप यहां मात्र 40 रूपए में गर्मा गर्म छोले भटूरे चटपटे छोले के साथ खा सकते है। इनके छोले की एक बड़ी ही खास बात ये है की की ये अपने छोले 42 मसालों के मिश्रण से बनाते है।

पता: शहीद सुखदेव मार्ग, nit 5 फरीदाबाद


अगर आप भी छोले भटूरो के है फैन तो एक बार जरूर इन जगहों के छोले भटूरो का स्वाद चखे और कमेंट सेक्शन में बताए की आपको किस जगह के छोले भटूरे ज्यादा पसंद आए। अगर आप पहले इन जगहों पर जाकर छोले भटूरे का स्वाद चख चुके हैं तो हमे अपने विचार जरूर शेयर करे और अगर आर्टिकल पसंद आया हो तो जरूर लाइक करे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

1 month ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

1 month ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

1 month ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

1 month ago