Categories: CrimeFaridabad

आपसी रंजिश के चलते युवक ने किया ऐसा काम, फरीदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार



पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि काबू किए गए आरोपी का नाम आकाश है जो फरीदाबाद के मोलडबंद का रहने वाला है। इस मामले में वारदात का मुख्य आरोपी किशन मौके से फरार हो गया था। वारदात रात करीब 10:00 बजे की है जब धीरजनगर के रहने वाले संजीव ठाकुर सेक्टर 37 में गया था, जहां आरोपी किशन तथा आकाश अपने किसी अन्य दोस्त की पार्टी में वहां पर आए हुए थे और दोनो इत्तेफाक से वहां मिल गए।

दोनों पक्षों की आपस में किसी वजह से पुरानी रंजिश चल रही थी और इसी रंजिश के चलते आरोपी किशन ने चाकू से संजीव पर हमला कर दिया। आरोपी ने संजीव के सिर, आंख और पेट पर तीन चार वार किए जिससे संजीव घायल हो गया। वारदात करने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को बीके अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया। अस्पताल में संजीव का इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।



पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ करने के निर्देश दिए इसके पश्चात डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी की अगुवाई में टीम का गठन किया गया जिसमें मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल आरोपी आकाश को रात करीब 12:00 बजे, मोलड़बंद से काबू कर लिया।

प्राथमिक पूछताछ के दौरान सामने आया कि संजीव किशन आकाश तथा उनके अन्य एक दो दोस्त पहले साथ मिलकर नशा करते थे। फिर नशे की हालत में एक दिन संजीव और किशन का झगड़ा हो गया फिर करीब 1 साल पहले संजीव ने किशन को ब्लेड से हमला करके घायल कर दिया था। किशन इसी रंजिश का बदला लेने के लिए मौके की फिराक में था और कल रात मौका मिलते ही किशन ने आकाश के साथ मिलकर संजीव पर हमला कर दिया। क्राइम ब्रांच द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है और मामले में फरार आरोपी किशन को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago