Categories: CrimeFaridabad

झूठी शिकायत देना युवक को पड़ा भारी, फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की सख़्त कार्यवाही

झूठे मामलों में शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने तथा पुलिस का समय बर्बाद करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ, पुलिस आयुक्त द्वारा कार्रवाई करने के दिए गऐ दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर बल्लभगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन की टीम ने, योजना के तहत आरोपी द्वारा अपने भाई व सरकारी कर्मचारी को फसाने के नियत से दी गई झूठी शिकायत में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम चंद्रशेखर है जो बल्लभगढ़ सेक्टर 76 एरिया का रहने वाला है और जितेंद्र का दोस्त है। जितेन्द्र मिर्जापुर का रहने वाला है। जितेंद्र का उसके भाई अशोक के साथ एक प्लॉट को लेकर प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है जो माननीय अदालत में विचाराधीन है। जितेंद्र का भाई अशोक हरियाणा पुलिस में हवलदार है जो गुड़गांव में कार्यरत है।

जितेंद्र ने अपने भाई अशोक और उसकी पत्नी को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए योजना बनाई जिसके तहत जितेंद्र ने अपने दोस्त आरोपी चंद्रशेखर को अपने घर बुलाया और उसके पश्चात दिनांक 01 मई 2022 को जितेंद्र ने जानबूझकर अपने भाई हवलदार अशोक के साथ झगड़ा किया जिसमें आरोपी चंद्रशेखर ने बीच-बचाव करने का नाटक किया और इसी बीच बचाव के दौरान आरोपी ने जानबूझकर अपने सिर में चोट मार ली और हवलदार अशोक पर इल्जाम लगा दिया कि अशोक ने फावड़े से उसके सिर पर हमला किया था।

आरोपी का दोस्त जितेंद्र उसे लेकर अस्पताल गया और वहां पर उसकी मेडिकल रिपोर्ट करवाकर चंद्रशेखर ने अशोक के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी। आरोपी ने बताया कि अशोक ने उसके सिर में फावड़ा मारा था तथा अशोक की पत्नी ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत दी तो वह उस पर छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा करवा देगी। पुलिस जब इस मामले में जांच कर रही थी तो पुलिस द्वारा अशोक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव बनाने के लिए दिनांक 09 मई को आरोपी जानबूझकर पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त के सामने पेश हो गया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बैठाकर गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपी चंद्रशेखर को यह चोट अशोक ने नहीं मारी बल्कि उसने खुद अपने सिर में मारी थी ताकि अशोक को झूठे मुकदमे में फसाया जा सके। जांच के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी चंद्रशेखर तथा जितेंद्र के खिलाफ झूठी शिकायत देने का कलंदरा भरकर न्यायालय में पेश कर दिया गया है जिसके पश्चात अदालत के आदेशानुसार आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago