Categories: EducationPolitics

हरियाणा: ओम प्रकाश चौटाला का कमाल 87 की उम्र मे की 12वी, जूनियर बच्चन ने दी बधाई



हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट सोमवार को हरियाणा बोर्ड द्वारा दी गई। इनेलो सुप्रीमो सोमवार को सर्वसमाज द्वारा मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे। भिवानी पहुंचने पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बड़े सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट सौंपी।


इनेलो सुप्रीमो ने 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी लेकिन किन्हीं कारणों से अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था। अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था जिसमें उन्होंने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उम्र के इस पड़ाव में स्मरण-शक्ति अभी भी मजबूत है और हौंसले पूरी तरह से बुलंद हैं। आज भी इनेलो सुप्रीमो राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं और पिछले दो सालों में पूरे हरियाणा के सभी जिलों और हलकों का कई-कई बार दौरा कर चुके हैं। जहां भी पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचते हैं वहां कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह देखते ही बनता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago