Categories: Uncategorized

विदेश से फरीदाबाद लौट रहे लोगो को लेकर जिला प्रशासन बरत रहा ये सावधानियां

फरीदाबाद में बढ़ रहे कोरोना वायरस के आंकड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक करने से बच रहा है और कड़े रुख को अपनाकर किसी भी तरह से फरीदाबाद जिले में इन बढ़ते आंकड़ों पर लगाम लगाने के प्रयास कर रहे हैं जिसका सकारात्मक नतीजा ठीक होते हुए मरीजों के रूप में देखने को मिल रहा।

बता दें कि कोरोनावायरस के चलते लगातार विदेश में पढ़ने के लिए एवं अन्य कार्यों से गए हुए भारतीय वापस लौट रहे हैं। जिसके चलते कल कुछ छात्र विदेश से वापस फरीदाबाद लौटे जिनके प्रति सतर्कता बरतते हुए फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा उनकी तुरंत कोरोनावायरस जांच कराई गई और उन्हें जांच के पश्चात क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया।

विदेश से फरीदाबाद लौट रहे लोगो को लेकर जिला प्रशासन बरत रहा ये सावधानियां

बीते दिनों 6 और 7 जुलाई को फरीदाबाद में कुल 9 भारतीय अलग अलग देशों से फरीदाबाद वापिस लौटकर आए हैं। जिनमें से 5 छात्र युक्रेन से फरीदाबाद लौटे है एवं अन्य 4 लोगों में से 2 लोग रशिया, 1 सऊदी और 1 न्यूयॉर्क से फरीदाबाद लौटकर आए है। इन सभी लोगो की बीते मंगलवार फरीदाबाद नागरिक अस्पताल में को रोना जांच कराई गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसएलटी ऋषिराज गौतम ने बताया कि नवनियुक्त सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया के निर्देश अनुसार विदेश से लौटे तीनों भारतीय नागरिकों की कोरोनावायरस जांच बादशाह खान सिविल अस्पताल में कराई गई है।

इस जांच के पश्चात सभी लोगो को फौरन सेक्टर 16 स्थित गुर्जर भवन में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। जहां उन्हें 14 दिनों का क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा करना होगा यदि इस बीच उनमें से किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसका इलाज फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जाएगा।

बता दें कि इन दिनों फरीदाबाद में कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों पर रोक तो नहीं लग पाई है लेकिन स्वस्थ होते मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा जरूर देखने को मिला है जिससे अबतक फरीदाबाद में कुल संक्रमित हुए मरीजों में से करीब तीन हजार संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago